नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-हिमाचल और उत्तराखंड को जोड़ने वाले यमुना नदी पर बने यमुना कुल्हाल पुल पर शनिवार रात करीब 10:35 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। पांवटा साहिब की ओर से जा रही तेज रफ्तार क्रेटा कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की सूचना मिलते ही पांवटा साहिब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद पुल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।मृतकों की पहचान 32 वर्षीय तरसेम सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी शिलाई, जिला सिरमौर, 37 वर्षीय अमित कुमार पुत्र महाकर सिंह निवासी शांति नगर, भोपा रोड, नई मंडी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश तथा सोनू पुत्र वेदपाल सिंह निवासी नगला हुकम सिंह, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रविवार को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल ट्रक को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने यमुना कुल्हाल पुल पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत होने की पुष्टि की है।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
