Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    सिरमौर

    हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक

    By Himachal VartaOctober 4, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में संस्थान के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी साफ-सफाई की और गांव के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व, कचरे के उचित निपटान तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को समझाया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज का सामूहिक दायित्व है।इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन रजनीश बंसल बंसल, वाइस चेयरमैन विकास बंसल और प्राचार्य डॉ. आर.बी. शर्मा ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिन तक सीमित न रखकर इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में जागरूकता फैलाने और स्वच्छ भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों ने न केवल स्वच्छता का संदेश दिया, बल्कि ग्रामीण समुदाय को भी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.