नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-पीएम श्री पाठशाला नाहन में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 19 इंडोर खेलों का आज समापन हो गया। इस दौरान करीब 250 खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रकार की 10 खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर एकता काप्टा ने विजेता और मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए खेल बेहद महत्वपूर्ण हैं।
खेलों से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करने और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। अतिरिक्त उपायुक्त एकता काप्टा ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे गुण भी विकसित होते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया है।
