नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से जिला सिरमौर में पंजीकृत कामगारों और उनके परिवारों को बोर्ड द्वारा संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर रामपुर के नोगली में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऑनलाइन माध्यम से प्रदेश के 1471 पंजीकृत कामगारों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 5,78,81,725 रुपये की राशि वितरित की।
जिला सिरमौर में विभिन्न योजनाओं के तहत 131 लाभार्थियों को 45,15,100 रुपये की राशि वितरित की गई। इनमें शिक्षण छात्रवृत्ति सहायता योजना के तहत 118 लाभार्थियों को 38,24,100 रुपये, विवाह सहायता योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 1,53,000 रुपये, मुख्यमंत्री विधवा/दिव्यांग/निराश्रित महिला आवास योजना के तहत 2 लाभार्थियों को 2 लाख रुपये, मुख्यमंत्री/प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाभार्थियों को 2,03,000 रुपये तथा मातृत्व/पितृत्व सहायता योजना के तहत 5 लाभार्थियों को 1,35,000 रुपये की राशि प्रदान की गई।
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने बताया कि 18 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे कामगार, जिन्होंने पिछले पूरे वर्ष में कम से कम 90 दिन निर्माण कार्य किया है, श्रम कार्यालय में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार बोर्ड द्वारा संचालित 14 कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र कामगार तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र कामगारों की ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन का कार्य भी किया जा रहा है। जिन कामगारों की ई-केवाईसी नहीं हुई है, वे अपना आधार कार्ड, बोर्ड का पहचान पत्र तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर श्रम कार्यालय में निःशुल्क ई-केवाईसी करवा सकते हैं और बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
Breakng
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
Tuesday, October 6
