सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को निर्देश दिए कि त्यौहारों के दृष्टिगत विभिन्न खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए योजनाबद्ध कार्य किया जाए। मनमोहन शर्मा आज यहां ज़िला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति तथा ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मनमोहन शर्मा ने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की गहन जांच सुनिश्चित बनाई जानी चाहिए। त्यौहारों से पूर्व ज़िला में मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की जांच करना आवश्यक है ताकि लोगों तक स्वच्छ खाद्य पदार्थ पहुंच सकंे। उन्होंने निर्देश दिए कि ज़िला के विभिन्न स्थानों पर जांच करने के लिए कर्मचारियों को तैनात करना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्यौहार के समय राशन की समुचित उपलब्धता भी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि ज़िला में वर्तमान में 354 उचित मूल्य की दुकानें हैं। इनमें 211 सहकारी सभाएं, 133 व्यक्तिगत, 04 महिला मण्डल तथा 06 ग्राम पंचायत द्वारा संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि जुलाई, 2026 से सितम्बर, 2026 तक उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों के उपभोक्ताओं को लगभग 5818 क्विंटल चीनी, लगभग 33358 क्विंटल चावल, लगभग 52067 क्विंटल गन्दम आटा, लगभग 610 क्विंटल दालें, लगभग 1494 क्विंटल नमक तथा 601261 लीटर खाद्यान्न तेल वितरित किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान ज़िला सोलन में 1711 दुकानों का निरीक्षण किया गया है तथा 53 नमूने एकत्रित किए गए हैं।
उपायुक्त ने कहा कि ज़िला सोलन में 20 गैस एजैंसियां कार्यरत हैं। इनके पास कुल 205892 एल.पी.जी. उपभोक्ता पंजीकृत हैं। उन्होंने सभी गैस एजैंसियों को समय-समय पर रूट चार्ट अधिसूचित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को समय-समय पर सिलेडरों के भार का निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।
मनमोहन शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को मिड डे मील के राशन का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
बैठक में ज़िला के विभिन्न स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानों खोलने बारे प्राप्त आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया।
ज़िला नियंत्रण खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।
इस अवसर पर ज़िला परिषद अध्यक्ष शीला कुमारी, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पदम देव शर्मा, ज़िला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग की ज़िला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
Tuesday, October 6
