Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    सिरमौर

    शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ

    By Himachal VartaOctober 6, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई जिला सिरमौर, के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी सह प्रीस्कूल्स (आंगनवाड़ी केन्द्रों) में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के छह रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिनमें ग्राम पंचायत पोहटा मानल के अंतर्गत आने वाले मुनई बेलाड़ी, भंगाटा, जुईनल आंगनवाड़ी केन्द्र तथा ग्राम पंचायत बकरास का बम्बराड़, ग्राम पंचायत बेला का बशवा और ग्राम पंचायत काण्डो भटनोल का भटनोल आंगनवाड़ी केन्द्र शामिल है। संबंधित क्षेत्र की सामान्य निवासी इच्छुक महिलाएं (विवाहित/अविवाहित) सादे कागज पर स्वयं सत्यापित दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई के कार्यालय में 24 अक्तूबर, 2026 सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकती है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 03 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11 बजे उपमण्डल अधिकारी (ना0) शिलाई के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।
    यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता सिंगटा ने बताया कि आंगनवाड़ी सहायिका के लिए आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है, जबकि उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवार को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा आवेदक के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदक हिमाचल की स्थाई निवासी व उसी आंगनवाड़ी लाभान्वित क्षेत्र की सामान्य निवासी होनी चाहिए। इस आशय का प्रमाण-पत्र सम्बन्धित कार्यकर्ता द्वारा जारी व सम्बंधित वृत पर्यवेक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित करवाकर आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना होगा।
    उन्होंने बताया कि चयन शैक्षणिक योग्यता, अनुभव व अन्य प्रमाण पत्रों/ योग्यताओं एवं साक्षात्कार के अनुसार प्राप्त अंको के अनुसार पूर्णतया वरीयता के आधार पर किया जाएगा, जिसके लिए अधिकतम कुल 25 अंक निर्धारित किए गए हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    • मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश
    • 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.