सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 08 अक्तूबर, 2026 को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 08 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक आंजी, शमलेच, नगाली, बड़ोग हाईट, बारा, कोरों कैंथड़ी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि इसी दिन प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक पॉवर हाउस रोड़, सपरुन गुरुद्वारा, ज़िला परिषद, पोस्ट ऑफिस, पुलिस चौकी, गृह रक्षक कार्यालय, सुगन्धा अपार्टमेंट, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 08 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से प्रातः 10.30 बजे तथा सांय 05.00 बजे से सांय 05.30 बजे तक पॉवर हाउस रोड़, डुंगा मोड़, ग्रीन वैली, देहूंघाट बाजार, आयुर्वेदिक अस्पताल, एल.आई.सी. कार्यालय, हाउसिंग बोर्ड फेज 1 व 2, एस.सी.ई.आर.टी., रबौन, वशिष्ठ कॉलोनी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम व किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Breakng
- 08 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- पीएम श्री पाठशाला नाहन में जिला स्तरीय अंडर-19 इंडोर खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
Tuesday, October 6
