नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-नाहन करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सत्र 2026-27 के अंतर्गत आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय टूर्नामेंट में विद्यालय की Girls Table Tennis Team ने विजेता तथा Boys Table Tennis Team ने उपविजेता का खिताब हासिल किया। Boys Table Tennis Team में ARNAV BHARDWAJ, अर्यमान, सक्षम बंसल एवं यदुराज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की विद्यालय परिवार ने सराहना की। विद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भी शानदार प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की ओर से वैष्णवी और कनिका (फुटबॉल) काव्या (बास्केटबॉल) नंदिता, कल्पना और नव्या (टेबल टेनिस), अक्षय (फुटबॉल) तथा। ARNAV (टेबल टेनिस) का चयन राज्य स्तरीय टूर्नामेंट के लिए हुआ है। चयनित खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयन होना विद्यालय के लिए विशेष उपलब्धि है। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश सोलंकी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ- साथ खेलों में भी अपनी प्रतिभा निखारने के लिए निरंतर अवसर प्रदान करता रहेगा। चेयरमैन श्री एस.एस. राठी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी मेहनत, लगन और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी
Breakng
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
- शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
- जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
- मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
Wednesday, October 7
