Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    सिरमौर

    अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल

    By Himachal VartaOctober 8, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)(एसपी जैरथ):- अंतरराष्ट्रीय धार्मिक मेले के नाम से आयोजित होने वाले श्री रेणुका जी मेले के स्वरूप को लेकर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। धार्मिक आयोजन के लिए प्रसिद्ध यह मेला कहीं कमर्शियल गतिविधियों तक सिमटकर तो नहीं रह गया? स्थानीय प्रबुद्ध लोगों और देव परंपरा से जुड़े लोगों का सुझाव है कि कुब्जा पवेलियन में लगने वाला मेला बाजार गिरी-जालाल नदी के डेल्टा में शिफ्ट किया जाए और कुब्जा पवेलियन को प्रदेशभर के देवी-देवताओं की पालकियों तथा धार्मिक आयोजनों का केंद्र बनाया जाए। डेल्टा क्षेत्र में मेले के दौरान नदी का बड़ा हिस्सा खाली रहता है। यहां हजारों दुकानें, झूले और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां व्यवस्थित की जा सकती हैं। करीब 2000 वाहनों की पार्किंग भी विकसित होने से मेला स्थल से कई किलोमीटर पहले वाहन खड़े करने की समस्या खत्म हो सकती है। इससे पुलिस-प्रशासन का बड़ा दबाव भी ट्रैफिक व्यवस्था से हटेगा। वहीं कुब्जा पवेलियन वेटलैंड और रिजर्व फॉरेस्ट के समीप है। ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में हजारों लोगों की आवाजाही, कचरा और अन्य कमर्शियल गतिविधियां पर्यावरणीय चिंता बढ़ाती हैं। श्री रेणुका जी झील की पारिस्थितिकी को लेकर वैज्ञानिक स्तर पर पहले भी चिंता जताई जा चुकी है। झील में पोषक तत्वों की बढ़ती मात्रा और जलीय वनस्पति के फैलाव को इसकी सेहत के लिए चुनौती माना गया है।श्रधार्मिक विद्वानों का कहना है कि कुब्जा पवेलियन में कुल्लू दशहरा की तर्ज पर प्रदेशभर के देवी-देवताओं को आमंत्रित कर देव संस्कृति को केंद्र में लाया जाए।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.