Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 8
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    सिरमौर

    ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस

    By Himachal VartaOctober 8, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शिक्षा खंड के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक पाठशाला ठाकुरद्वारा का  उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर राजीव राजीव ठाकुर ने  बुधवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई, सामान्य ज्ञान, साफ-सफाई, पुस्तकालय, पीएम पोषण योजना के तहत दिए जा रहे भोजन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण में विद्यालय की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई, जबकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक एवं सामान्य ज्ञान का स्तर अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान बच्चों के सामान्य ज्ञान का परीक्षण भी किया गया, जिसमें उनका स्तर काफी कमजोर पाया गया। इस पर अध्यापकों को बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार लाने तथा सामान्य ज्ञान बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। बच्चों के सामान्य ज्ञान में सुधार के लिए अध्यापकों को एक माह का समय दिया गया है। उपनिदेशक ने विद्यालय के पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों के आवंटन की भी जांच की गई। निरीक्षण में पाया गया कि विद्यार्थियों को पुस्तकालय की पुस्तकों का नियमित एवं उचित तरीके से आवंटन नहीं किया जा रहा है। इस पर अध्यापकों को निर्देश दिए गए कि बच्चों को पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाए और पुस्तकालय का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि विद्यालय में प्री-प्राइमरी सहित कुल 57 बच्चे अध्ययनरत हैं, जबकि विद्यालय में दो अध्यापक कार्यरत हैं। विद्यालय से करीब 10 मीटर की दूरी पर आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है, जहां एक हेल्पर और एक वर्कर तैनात हैं तथा वर्तमान में केवल दो बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
    • ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.