नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गत देर शाम को चूड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर और आसपास की पहाडिय़ों में हल्की बर्फबारी का दौर शुरू हुई, जबकि दोपहर बाद पहले बारिश हुई, जिससे पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया। वीडियो में मंदिर की छतों, सीढिय़ों और सोलर पैनलों पर बर्फ की हल्की परत जमी हुई साफ दिखाई दे रही है। चोटी पर खराब मौसम और ठंडी हवाओं के बाद तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि चूड़धार में अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही बर्फबारी होने से स्थानीय लोगो में खुशी है। माना जा रहा है कि इस बार सर्दियों में अच्छी बर्फबारी होगी, वहीं चूड़ेश्वर महाराज के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को फिलहाल सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है।
Breakng
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला धार्मिक या कमर्शियल, उठे सवाल
- ठाकुरद्वारा पाठशाला का उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक स्तर कमजोर पर कारण बताओ नोटिस
- नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
- करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
- सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
Thursday, October 8
