नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां, जिला सिरमौर में 09 अक्टूबर 2026 को RAMP (Raising and Accelerating MSME Performance) योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता, स्वरोजगार, स्टार्टअप तथा सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों की संभावनाओं से अवगत कराना और उन्हें रोजगार तलाशने के साथ-साथ स्वयं रोजगार सृजित करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में डॉ. गुलशन कुमार धीमान, प्राचार्य, प्रो. जीना गुप्ता, प्रो. प्रियंका, सहायक प्राध्यापक कृष्ण दत्त, राजकीय महाविद्यालय सराहां, श्री हर्ष कुमार, असिस्टेंट मैनेजर तथा श्री रोहित शर्मा, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य एवं 130 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे।कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध स्थानीय संसाधनों, पारंपरिक कौशल और बाजार की मांग को ध्यान में रखकर भी सफल व्यवसाय स्थापित किए जा सकते हैं।
Breakng
- प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय महाविद्यालय सराहां में द्वितीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन कार्यशाला आयोजित
- 10 व 11 अक्तूबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- जे.बी.टी. पोस्ट कोड 25004 के चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन 12 एवं 13 को
- 9वां राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ज़िला स्तरीय ‘ग्रामीण स्वाद महोत्सव’ आयोजित
- सोलन ज़िला में टी.बी. मुक्त अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारम्भ
- सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार पर सीजन की पहली बर्फबारी
Saturday, October 10
