नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-डॉ. वाई. एस. परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की एनसीसी इकाई द्वारा आज महाविद्यालय में एनसीसी इंडक्शन एवं रैंक सेरेमनी 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य *डॉ. विभव कुमार शुक्ला* उपस्थित रहे, जबकि *कर्नल जे. एस. चौहान*, कमांडिंग ऑफिसर, 1 एचपी बटालियन एनसीसी नाहन ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. पंकज के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में नव-चयनित कैडेट्स का एनसीसी में स्वागत किया गया तथा उत्कृष्ट कैडेट्स को रैंक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
*नव-नियुक्त रैंक होल्डर्स:*
*सीनियर अंडर ऑफिसर (SUO):* अंकित चौहान
*जूनियर अंडर ऑफिसर / अंडर ऑफिसर (UO):* निधि पुंडीर
*कंपनी क्वार्टर मास्टर सार्जेंट (CQMS):* अंशिका शर्मा
*कंपनी सार्जेंट मेजर (CSM):* अरुण
*सार्जेंट (Sgt):* रिहा, अंजलि, पल्लवी, सोहानी
*कॉर्पोरल (Cpl):* ऋषभ, हर्षित, राहुल, सपना, कोमल
*लांस कॉर्पोरल (LCpl):* लोकेश, आर्यन।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने अपने संबोधन में कैडेट्स को एकता, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया तथा एक सच्चे देशभक्त बनकर देश की सेवा में समर्पित रहने का सन्देश दिया। इसी दौरान कमांडिंग ऑफिसर, कर्नल जे. एस. चौहान ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए एनसीसी को व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि एनसीसी के साथ साथ सभी को अपनी पढ़ाई में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना अनिवार्य है। केडेट अंकित ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ साथ सभी उपस्थित प्राध्यापकों, मेहमानों एवं एनसीसी कैडेट्स का औपचारिक स्वागत किया
