Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • श्री महामाया बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में आज चौथे नवरात्रि में 11000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया
    • 16 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • डॉ. शांडिल 15 व 16 को सोलन के प्रवास पर
    • फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 18 और उम्मीदवारों को मौका
    • सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने की दिशा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
    • शिवपुर में कार की टक्कर से बाइक सवार घायल, कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 14
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हमीरपुर»फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 18 और उम्मीदवारों को मौका
    हमीरपुर

    फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 18 और उम्मीदवारों को मौका

    By Himachal VartaOctober 14, 2026
    Facebook WhatsApp
    हमीरपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर द्वारा पोस्ट कोड-25008 के तहत की जा रही फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर की भर्ती प्रक्रिया की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मेरिट आधार पर 18 और उम्मीदवारों को बुलाया जा रहा है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर के पदों को भरने के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का परिणाम 20 जुलाई को घोषित किया गया था तथा मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि अधिकतम विज्ञापित पदों को भरने और वेटिंग पैनल तैयार करने के लिए अब मेरिट के आधार पर ही 18 और उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का मौका दिया जा रहा है।
     डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन सभी 18 उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर डाल दिए गए हैं। इनकी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में आरंभ होगी। इन उम्मीदवारों को उनकी ईमेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। उन्हें अलग से बुलावा पत्र नहीं भेजे जाएंगे। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय इन उम्मीदवारों को अपने साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां, इनकी सेल्फ अटेस्टड फोटो प्रतियों के दो-दो सैट, आवेदन पत्र की डाउनलोडड कॉपी और आईडी प्रूफ इत्यादि साथ लाने होंगे।  सचिव ने बताया कि अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित तिथि को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए उपस्थित नहीं होता है तो उसे कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • श्री महामाया बालासुंदरी त्रिलोकपुर मंदिर में आज चौथे नवरात्रि में 11000 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया
    • 16 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • डॉ. शांडिल 15 व 16 को सोलन के प्रवास पर
    • फोटो टाइप सैटर ऑपरेटर की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में 18 और उम्मीदवारों को मौका
    • सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने की दिशा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.