नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):– पांवटा मंडल अध्यक्ष हितेन्द्र कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पाँवटा साहिब मंडल के सभी पाँच जोन के प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। हितेन्द्र कुमार ने बताया कि संगठन को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से सभी जोन के प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं।
उन्होंने बताया की पुरुवाला जोन का प्रभारी राजेश कुमार को भाटाँवाली जोन का प्रभारी सरवन कुमार , अज़ौली जोन का प्रभारी देवेंद्र चौधरी , पांवटा साहिब शहरी जोन का प्रभारी अनिल सैनी और शिवपुर जोन का प्रभारी गुरमीत चौधरी को नियुक्त किया गया हैं।
पुरुवाला जोन में ग्राम पंचायत कोटड़ी ब्यास , कुंडियों , जामनी वाला ,पीपलीवाला , पुरुवाला और पातलियो के सभी 18 बूथ भाटाँवाली जोन में बहराल , भाटाँवाली , बद्रीपुर और कुंजा पंचायत के साथ भूपपुर वार्ड के बूथों को रखा गया हैं। पाँवटा शहरी जोन के में नगर परिषद के सभी वार्डों के बूथों को रखा गया है। अलौली जोन में अमरकोट,निहालगढ़ , अजौली और मुग़लाँवाला करतारपुर के सभी बूथों को रखा गया है।
शिवपुर जोन में भूँगरनी , नवादा , शिवपुर और फूलपुर पंचायत के सभी बूथों को रखा गया है। हितेन्द्र ने कहा कि इन नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
