Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    • पांवटा साहिब एलआईसी में 100 पदों के लिए 17 अक्तूबर को होगा कैंपस इंटरव्यू
    • त्रिलोकपुर में 16 हजार दीपों से सजेगी शिव-गौरा महाआरती, अष्टमी और चौदस पर होगा आयोजन
    • चलती बस की खिड़की से सिर बाहर निकालना पड़ा भारी, 12वीं के छात्र की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, October 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब एलआईसी में 100 पदों के लिए 17 अक्तूबर को होगा कैंपस इंटरव्यू
    सिरमौर

    पांवटा साहिब एलआईसी में 100 पदों के लिए 17 अक्तूबर को होगा कैंपस इंटरव्यू

    By Himachal VartaOctober 15, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला सिरमौर के पांवटा साहिब एलआईसी ब्रांच में एलआईसी ऑफ इंडिया द्वारा स्टाफ बीमा सखी और रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेंटिस) के 100 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने बताया कि इंटरव्यू 17 अक्तूबर, 2026 को सुबह 10ः30 बजे सब-ऑफिस एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज, पांवटा साहिब में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि महिला करियर एजेंट (बीमा सखी) के 50 पदों के लिए केवल महिला अभ्यर्थी जो 10वीं पास हो और जिनकी आयु 18 से 70 वर्ष हो आवेदन कर सकती है। चयनित अभ्यर्थियों को पहले वर्ष 7,000 रुपये प्रतिमाह, दूसरे वर्ष 6,000 रुपये प्रतिमाह तथा तीसरे वर्ष 5,000 रुपये प्रतिमाह के साथ 28 प्रतिशत प्रीमियम इंसेंटिव दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेंटिस) के 50 पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर पहले वर्ष 5,000 रुपये और दूसरे वर्ष 4,000 रुपये प्रतिमाह के साथ 28 प्रतिशत प्रीमियम इंसेंटिव दिया जाएगा और इस पद के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते  हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं/12वीं के प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट कॉपी व अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर रोजगार कार्यालय में निर्धारित समय पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 7018108176, 9459433367 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    • पांवटा साहिब एलआईसी में 100 पदों के लिए 17 अक्तूबर को होगा कैंपस इंटरव्यू
    • त्रिलोकपुर में 16 हजार दीपों से सजेगी शिव-गौरा महाआरती, अष्टमी और चौदस पर होगा आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.