Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    सिरमौर

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

    By Himachal VartaOctober 16, 2026
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आज  सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा पॉलिसी के प्रावधानों को लागू करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला सिरमौर के सभी उपमंडल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सभी रोड सेफ्टी क्लब सक्रिय करने और आमजन व शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी उपलब्ध करवाने के लिए विशेष जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की सभी उपमंडल अधिकारी अपने स्तर पर भी ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध नियम अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें तथा दो पहिया वाहनों का पंजीकरण करते समय डबल हेलमेट का बिल अनिवार्य रूप से संलगन करना सुनिश्चित करें।
    उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को स्कूल परिसरों व अस्पतालों के समीप प्राथमिकता के आधार पर रंबल स्ट्रिप्स, स्पीड ब्रेकर, संकेतक चिन्ह लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को चिन्हित स्थानों पर विजिबल जेब्रा क्रॉसिंग, रोड रिफ्लेक्टर तथा कन्वैक्स मिरर लगाने के निर्देश दिए।
    बैठक के दौरान बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने पर भी चर्चा की गई तथा नगर परिषदों, नगर पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को पशुओं को बेसहारा छोड़ने वालों की पहचान कर उचित कदम उठाने और बेसहारा पशुओं को गौशाला में भेजने की योजना की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि जो लोग सड़कों पर पशुओं को बेसहारा छोड़ते हैं उन्हें चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अम्ल में लाई जाये।
    इसके अतिरिक्त, सड़क किनारे निर्माण सामग्री उतारने पर रोक लगाने व सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने खनन कार्य में प्रयुक्त भारी वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने हेतु समय-समय पर निरीक्षण तथा आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि लोडिंग का निरीक्षण क्रशर के स्थान पर भी करना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, उपायुक्त ने मेलों व त्योहारों के सीजन के दौरान जन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने का प्रावधान करने बारे परिवहन विभाग को निर्देश दिए।
    बैठक का संचालन आरटीओ सोना चंदेल ने किया तथा क्रमवार मद प्रस्तुत किए।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी, रोड सेफ्टी क्लब नाहन के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.