नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-जिला मुख्यालय नाहन को प्रतिदिन लाखों लीटर पेयजल उपलब्ध करवाने वाली मुख्य गिरि उठाऊ पेयजल योजना रविवार को तकनीकी खराबी के चलते बाधित हो गई। रामाधौन पंचायत के धौन में योजना की मुख्य पाइपलाइन फटने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने का संकट पैदा हो गया। पाइपलाइन फटने की सूचना मिलते ही जल शक्ति विभाग की तकनीकी टीम मौके पर पहुंच गई और देर शाम तक मरम्मत कार्य में जुटी रही। मौके से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देैर सुबह मुख्य पाइपलाइन में खराबी आई। बताया जा रहा है कि पाइप के भीतर ब्लॉकेज होने के कारण लाइन पर दबाव बढ़ा, जिससे पाइपलाइन फट गई। यह लाइन नाहन शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। ऐसे में योजना के बाधित होने से शहर में नियमित जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिलते ही विभाग ने तकनीकी कर्मचारियों को मौके पर भेजा। टीम ने खराबी को दुरुस्त करने के लिए काम शुरू किया, लेकिन देर शाम तक भी मरम्मत कार्य जारी था। मुख्य लाइन को दोबारा सुचारू करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास किए जाते रहे। हालांकि, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता देवानंद पुंडीर ने बताया कि पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए नैहरस्वार ग्रेविटी स्कीम को वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर सुचारू कर दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फटी हुई मुख्य पाइपलाइन को जल्द ठीक कर दिया जाएगा और पेयजल व्यवस्था को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
