Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    सिरमौर

    सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    By Himachal VartaOctober 18, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-अश्विन नवरात्रि की अष्टमी पर हर तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ है। आज सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। सुबह 4 बजे से ही माता रानी के दर्शन के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे, जिसके बाद से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, मंदिर परिसर में कन्या पूजन कर श्रद्धालु अष्टमी का पर्व मना रहे हैं।मीडिया से बात करते हुए कालीस्थान मंदिर कमेटी के महासचिव देवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कालीस्थान मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है और हिमाचल के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु माता के दरबार में पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर कमेटी की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आज सुबह से ही माता रानी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। माता के दर्शन के लिए सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे। इसके बाद से ही श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। अष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर में कन्या पूजन भी किया जा रहा है। श्रद्धालु कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। कालीस्थान मंदिर नाहन से लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। यही वजह है कि नवरात्रि के दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। हिमाचल प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता के चरणों में शीश नवा रहे हैं।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.