Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    सिरमौर

    जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,

    By Himachal VartaOctober 21, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन के विद्यार्थियों ने पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहन में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 एवं गणित ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और विषयों के प्रति गहरी समझ का परिचय देते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं।
    *विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में नीरज कुमार एवं आरुष कटोच* ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। दोनों विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता और विज्ञान विषय पर मजबूत पकड़ का परिचय दिया।
    इसी क्रम में *विभूषित गौड़ का वैज्ञानिक परियोजना रिपोर्ट* के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ। यह उपलब्धि विद्यार्थी की वैज्ञानिक जिज्ञासा, दृष्टिकोण और विषय के प्रति समर्पण को दर्शाती है। राज्य स्तर के लिए चयन विद्यालय के लिए विशेष गौरव का विषय है।
    वहीं, *चिराग नेगी ने वैज्ञानिक मॉडल प्रतियोगिता* में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उनकी उपलब्धि विद्यार्थियों में विकसित हो रही रचनात्मकता, प्रयोगात्मक समझ और वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यावहारिक रूप देने की क्षमता को प्रदर्शित करती है।
    *अनिरुद्ध शर्मा ने गणित ओलंपियाड* में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
    इन उपलब्धियों के पीछे विद्यार्थियों की मेहनत के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसमें गतिविधि समन्वयक (activity coordinator) *श्री संजीव अत्री* एवं उनकी टीम के समर्पित प्रयासों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान किया।
    विद्यालय की प्रधानाचार्या *श्रीमती स्टिमी मारिया* ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें भविष्य में नए लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान, गणित और नवाचार वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकताएँ हैं। विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहकर प्रयोग, अनुसंधान, तार्किक चिंतन और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने के अवसर मिलने चाहिए।विद्यालय प्रबंधन के चेयरमैन *श्री अनिल जैन,* महासचिव *श्री सचिन जैन* तथा अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे *श्री सम्यक जैन* ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। प्रबंधन ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम संबंधी उपलब्धियाँ विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन के विद्यार्थियों की ये उपलब्धियाँ इस बात का प्रमाण हैं कि उचित मार्गदर्शन, निरंतर अभ्यास और सीखने के प्रति उत्साह से विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।
    अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल, नाहन के लिए यह सफलता केवल पुरस्कारों तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक चेतना, तार्किक क्षमता और नवाचार की भावना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय नाहन का शानदार प्रदर्शन,
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.