नाहन,( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला सिरमौर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंर्तगत चार स्थानों पर नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए इच्छुक व्यक्ति/संस्थाएं 16 नवम्बर, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इनमें विकास खंड संगडाह के ग्राम पंचायत ब्योंग टटवा के ग्राम ब्योंग टटवा वार्ड नंबर-1 व ग्राम पंचायत खाला क्यार के ग्राम खाला क्यार वार्ड नंबर-2, विकास खंड नाहन के ग्राम पंचायत नेहर स्वार के ग्राम कैंथ घाट के वार्ड नंबर-1, मानरिया तथा विकास खंड राजगढ के ग्राम पंचायत नईनेटी के ग्राम नईनेटी के वार्ड नंबर-3 शामिल हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शमशेर सिंह ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं वांछित सूचना एवं आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन वेबसाईट emerginghimachal.hp.gov.in पर अपलोड कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे और 16 नवम्बर, 2026 तक अपलोड किए गए आवेदन ही मान्य होंगे।
उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक को आवेदन प्रपत्र के साथ मैट्रिक प्रमाण पत्र, अन्य उच्च शिक्षा प्रमाणपत्र यदि हो, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, बेरोजगारी (आवेदक या उसके परिवार के किसी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने) संबंधी प्रमाण पत्र, विधवा एकल नारी, अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/बीपीएल प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।
उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दुकान के आंबटन में प्रथम प्राथमिकता ग्राम पंचायत( ग्राम पंचायत सचिव के माध्यम से आवेदन), स्वयं सहायता समूह, सहकारी सभाएं और महिलाओं के समूह को दी जाएगी। द्वितीय प्राथमिकता एकल नारी, विधवा, दिव्यांग व्यक्ति व भूतपूर्व सैनिक/शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति को दी जाएगी। इसके अतिरिक्त तीसरी प्राथमिकता के लिए आवेदक को दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, उच्च शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, यदि आवेदक उसी वार्ड का है जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है तो इस सम्बन्ध में ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र, एस०सी०, एस०टी०, ओ०बी०सी०, बी०पी०एल० प्रमाण पत्र तथा बेरोजगारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। सम्बन्धित प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रतियां निर्धारित प्रपत्र के साथ संलग्न की जानी अनिवार्य होगी, जिनके बिना आवेदन अस्वीकृत व रद्द कर दिया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए व वांछित औपचारिकताओं के सम्बन्ध में इच्छुक आवेदक किसी भी कार्यालय दिवस में कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या कार्यालय दूरभाष नम्बर 01702-222558 पर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
