सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) कृषकों, किसान उत्पादक संगठनों तथा लघु उद्यमियों सहित असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों को पैंशन तथा सामाजिक सुरक्षा के विषय में जागरूक करने और एनपीएस संचय की जानकारी प्रदान करने के लिए आज यहां एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पैंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण एवं ज़िला सोलन के अग्रणी बैंक यूको बैंक के संयुक्त तत्वावधान में आायेजित किया गया।
कार्यक्रम में एनपीएस संचय की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
यूको बैंक के सहायक महाप्रबन्धक एवं राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के प्रभारी दीपक कुमार ने एनपीएस संचय की सारगर्भित जानकारी प्रदान की। उन्होंने अवगत करवाया कि एनपीएस संचय असंगठित एवं अनौपचारिक क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई योजना है। उन्होंने कहा कि यह योजना नियमित बचत को बढ़ावा देकर वृद्धावस्था में आय सुरक्षा प्रदान करने में सहायक है। यह छोटी बचत से बड़ा पैंशन कोष तैयार करने, भविष्य में आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमित पैंशन की दिशा में कारगर है।
राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के ज़िला विकास प्रबन्धक अशोक चौहान ने इस अवसर पर स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों और अन्य को एनपीएस संचय के लाभ, भविष्य सुरक्षा की जानकारी दी।
पैंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण के रघुवीर सिंह चरण और सुविज्ञ कुमार ने एनपीएस संचय के विषय में प्रस्तुतिकरण के माध्यम से जानकारी दी। उन्होंन अवगत करवाया कि 18 से 85 वर्ष आयुवर्ग के पात्र भारतीय नागरिक केवल 250 रुपए के न्यूनतम अंशदान के साथ एनपीएस संचय खाता खोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह खाता ऑनलाईन, बैंक की शाखा में, लोकमित्र केन्द्र अथवा अधिकृत सेवा प्रदाता के माध्यम से खोला जा सकता है। इस विषय में अधिक जानकारी टोल फ्री नम्बर 1800110708 पर भी प्राप्त की जा सकती है।
मशरूम अनुसंधान निदेशालय के निदेशक ब्रिज लाल अत्री ने उपस्थित किसानांे, किसान उत्पादक संगठनों के सदस्यों तथा लघु उद्यमियों सहित अन्य को मशरूम कृषि की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
अग्रणी बैंक यूको बैंक की प्रबन्धक निवेदिता ने सभी का स्वागत किया तथा बैंक के उप क्षेत्रीय प्रबन्धक राजीव र्श्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
ज़िला कृषि अधिकारी सोलन अरूण कुमार, यूको बैंक की मुख्य प्रबन्धक मीनाक्षी, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के सहायक महाप्रबन्धक राम पाल सहित विभिन्न बैंको के प्रतिनिधि, किसान, किसान उत्पादक संगठनों के सदस्य तथा लघु उद्यमियों सहित अन्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
