Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
    सिरमौर

    जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक

    By Himachal VartaOctober 23, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता  सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 अक्टूबर 2026 को आयोजित जिला स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले भर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के पांच खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर कुल पांच पदक (2 स्वर्ण और 3 रजत) हासिल कर विद्यालय का परचम लहराया।प्रतियोगिता के अंडर-14 आयु वर्ग में अंकित कुमार ने लंबी कूद में स्वर्ण पदक तथा 60 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। वहीं अंडर-16 आयु वर्ग में आयुष्मान गाबा ने 60 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, उत्कर्ष कुमार ने 600 मीटर दौड़ में रजत पदक तथा पीयूष मंडल ने लंबी कूद में रजत पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रधानाचार्या ममता सैनी ने बताया कि विद्यालय के तीन होनहार खिलाड़ी आयुष्मान गाबा, पीयूष मंडल और उत्कर्ष कुमार आगामी 14 एवं 15 नवंबर 2026 को हैदराबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यालय और हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा, निदेशक अकादमिक अंजू अरोड़ा, प्रधानाचार्या ममता सैनी तथा समस्त शिक्षकगण ने विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.