Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    सोलन

    मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा

    By Himachal VartaOctober 23, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत सोलन के धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा वर्ष 2025 में स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन (FLD) इकाई का दौरा किया।
    यह इकाई बागवानी विभाग के सहयोग से एकीकृत बागवानी विकास मिशन (MIDH) के अंतर्गत स्थापित की गई है। यह प्रदर्शन इकाई 800 वर्ग मीटर क्षेत्र में संरक्षित अधोसंरचना के अंतर्गत स्थापित की गई है। इस इकाई में मृदाविहीन माध्यम   (Soilless Media) में ब्लूबेरी के 600 पौधे लगाए गए हैं।
    उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला की जलवायुगत परिस्थितियों के अनुरूप फल उत्पादन बागवानोें की आर्थिकी एवं दीर्घकालिक लाभ के लिए विशेष रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।
    इस अवसर एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सोलन ज़िला में ब्लूबेरी की खेती को प्रोत्साहित करने एवं विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी गई।
    जिला सोलन में अब तक बागवानी विभाग द्वारा ब्लूबेरी की छह फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाइयां स्थापित की गई हैं। इसके अतिरिक्त उद्यान प्रदर्शन केंद्र गौड़ा में भी ब्लूबेरी की प्रदर्शन इकाई स्थापित की गई है। इन पहलों के माध्यम से ज़िला में 5,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र पर संरक्षित वातावरण में ब्लूबेरी की खेती की जा रही है।
    धारों की धार स्थित इस इकाई में ब्लूबेरी पौधों की वृद्धि एवं प्रदर्शन अत्यंत संतोषजनक पाया गया है। यह ज़िला सोलन की कृषि-जलवायु परिस्थितियों में संरक्षित वातावरण के अंतर्गत ब्लूबेरी उत्पादन की सफलता एवं संभावनाओं का परिचायक है। यह प्रदर्शन इकाई उच्च मूल्य वाले फल उत्पादन में आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा क्षेत्र में बागवानी विविधीकरण की बढ़ती संभावनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण है।
    सोलन ज़िला में ब्लूबेरी की खेती के विस्तार को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई और मूल्यवर्धन (HPSHIVA) परियोजना के अंतर्गत लगभग 188 किसानों को लाभान्वित करने के दृष्टिगत लगभग 35 हेक्टेयर क्षेत्र को ब्लूबेरी की खेती के अंतर्गत लाना प्रस्तावित है।
    प्रदेश सरकार हिमाचल को फल राज्य बनाकर किसानों एंव बागवानों की आर्थिकी को मज़बूती प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध कार्य कर रही है। इस दिशा में एच.पी. शिवा परियोजना के तहत प्रदेश की जलवायु के अनुरूप फल उत्पादन के लिए कार्य किया जा रहा है। आधुनिक उत्पादन तकनीकों, संरक्षित खेती तथा तकनीकी एवं वित्तीय सहायता के माध्यम से जिला सोलन में ब्लूबेरी को एक प्रमुख उच्च मूल्य वाली फल फसल के रूप में स्थापित करने के लिए किए जा रहे प्रयास सफलता की और अग्रसर हैं।
    प्रदेश सरकार के यह प्रयास बागवानों को लाभकारी बागवानी विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहन कर सोलन ज़िला में सतत बागवानी विकास और किसानों की आजीविका को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। यह पहल किसानों को आधुनिक उत्पादन तकनीकों से परिचित करवाने तथा उच्च मूल्य वाली फल फसलों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    इससे ज़िला में फसल विविधीकरण को बढ़ावा मिलने, किसानों के लिए आय के नए अवसर सृजित होने तथा बागवानी आधारित अर्थव्यवस्था को नवीन आयाम मिलेंगे।
    जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य शिव कुमार, उद्योग विभाग सोलन की उप निदेशक डॉ. शिवाली ठाकुर, विभाग की सोलन एवं कण्डघाट स्थित विषय विशेषज्ञ (उद्यान) शकुन राणा, तथा प्रगतिशील बागवान करण सिंह और सुरिंदर ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.