नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन के नया बाजार स्थित प्रसिद्ध मिठाई कारोबारी राजेंद्र के परिवार के लिए बागड़ देश की यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा के शाहाबाद मारकंडा के समीप उनकी निजी कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे कार में पीछे बैठी 56 वर्षीय सुरेंद्र कौर की मौत हो गई। हादसे में राजेंद्र और चालक दीपु सुरक्षित बताए गए हैं, हालांकि राजेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना नाहन पहुंचने के बाद परिवार, परिचितों और व्यापारिक जगत में शोक का माहौल है।परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, नया बाजार में प्रसिद्ध मिठाई की दुकान ‘तेज्जे हलवाई’ के संचालक राजेंद्र अपनी पत्नी सुरेंद्र कौर के साथ बागड़ देश की यात्रा के लिए निकले थे। बस में सीट उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों ने निजी कार से यात्रा करने का फैसला किया था। उनके साथ चालक दीपु भी कार में मौजूद था। यात्रा के दौरान देर रात करीब एक बजे हरियाणा के शाहाबाद मारकंडा के समीप उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया गया है कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर गंभीर होने के कारण कार में पीछे बैठी सुरेंद्र कौर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में राजेंद्र और चालक दीपु के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। परिवार के सदस्य मोनू सैनी के अनुसार चालक दीपु ठीक है, जबकि राजेंद्र को उपचार के लिए अल्केमिस्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। जिस यात्रा के लिए परिवार घर से निकला था, उसी दौरान हुए सड़क हादसे में सुरेंद्र कौर की जान चली गई।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
