नाहन, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उद्योग, श्रम एवं रोजगार, संसदीय कार्य मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 25 से 28 अक्तूबर तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 25 अक्तूबर को पांवटा साहिब में आयोजित यमुना शरद महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
जानकारी के अनुसार उद्योग मंत्री 26 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे सतौन में जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे कफोटा तथा सायं 4 बजे शिलाई में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। उद्योग मंत्री 27 अक्तूबर को प्रातः 11ः30 बजे लोजा में राजकीय उच्च विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन करेंगे तथा 28 अक्तूबर को उद्योग मंत्री प्रातः 11 बजे नाहन स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला योजना विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
Breakng
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का चार दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम
- व्यापार में मंदी से उबरने नाहन से सालासर धाम पहुंच, बालाजी के दरबार में लगाई अर्जी
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
Saturday, October 24
