नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-आजादी के 79 साल बाद आखिरकार श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज गांव भेनू का इंतजार खत्म हुआ। पहली बार गांव में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पहुंचने पर पूरे गांव में जश्न का माहौल देखने को मिला।जानकारी के अनुसार, वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित इस गांव के लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। बीमार और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती थी। आज जब पहली बार रात को बस गांव में दाखिल हुई तो ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ बस के चालक और परिचालक का जोरदार स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि यह सिर्फ बस नहीं, बल्कि विकास की पहली किरण है जो 79 साल बाद उनके गांव तक पहुंची है। इस मौके पर ग्रामीणों ने सरकार, प्रशासन और परिवहन विभाग का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने मांग की है कि अब इस रूट पर बस सेवा को नियमित रूप से चलाया जाए।ण
Breakng
- आजादी के 79 साल बाद पहुंची HRTC बस, ग्रामीणों ने किया चालक-परिचालक का स्वागत
- महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएँ संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : डॉ. राजीव बिंदल
- आटे की गुणवत्ता संबधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर करवाएं दर्ज
- कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक
- 27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- गणित के भय से आनंदमय शिक्षण तक, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
Monday, October 26
