नाहन (हिमाचल वार्ता न्यूज):-महर्षि वाल्मीकि जी की पावन जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने नाहन स्थित महर्षि वाल्मीकि जी के मंदिर में पूजा-अर्चना एवं हवन-यज्ञ में भाग लेकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने समस्त समाज की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपनी अमर रचना रामायण के माध्यम से संपूर्ण मानवता को सत्य, धर्म, करुणा, सदाचार और मर्यादा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएँ आज भी समाज को नैतिक मूल्यों, मानवीय संवेदनाओं और आदर्श जीवन की प्रेरणा देती हैं। महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों को आत्मसात कर समाज में प्रेम, भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सद्भाव को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने कामना की कि महर्षि वाल्मीकि जी की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज आपसी प्रेम, सहयोग और एकता के साथ निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। इस अवसर पर श्री प्रदीप सहोत्रा, उपाध्यक्ष नगर परिषद नाहन, वाल्मीकि सभा के अध्यक्ष श्री विजय चौरिया, श्री सतपाल, श्री मनीष अग्रवाल, श्री राकेश पाहवा, श्री अमर सिंह जी सहित वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Breakng
- आजादी के 79 साल बाद पहुंची HRTC बस, ग्रामीणों ने किया चालक-परिचालक का स्वागत
- महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएँ संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत : डॉ. राजीव बिंदल
- आटे की गुणवत्ता संबधी शिकायत टोल फ्री नंबर 1967 पर करवाएं दर्ज
- कृषि मशीनरी खरीद के लिए एग्री मशीनरी पोर्टल पर आवेदन 25 अक्तूबर से 29 अक्तूबर, 2026 तक
- 27 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- गणित के भय से आनंदमय शिक्षण तक, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन में सीबीएसई की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
Monday, October 26
