नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-नाहन में आयोजित पत्रकार संगोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को सत्ता में चार वर्ष पूर्ण हो चुके हैं और चुनावी वर्ष शुरू हो चुका है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस की वर्तमान सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य जनता को इन चार वर्षों में अथाह कष्ट दिए गए हैं। कांग्रेस की वर्तमान सुक्खू सरकार ने जनता की जेब पर डाका डाला है। सुक्खू सरकार ने डीजल-पेट्रोल पर 7 रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त वैट लगाकर हजारों करोड़ रुपये वसूले और अब 3 रुपये प्रति लीटर सेस लगाकर हर आदमी की जेब पर डाका डाला है। सीमेंट की हर बोरी पर प्रदेश कांग्रेस सरकार ने 80 रुपये प्रति बैग टैक्स लगाकर गरीब की कमर तोड़ दी है। बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि करके प्रदेश के 16 लाख उपभोक्ताओं को महंगाई की करारी चपत लगाई है। एचआरटीसी के किराये चार गुना तक बढ़ाए गए हैं, जिसका सबसे अधिक प्रभाव गरीब आदमी पर पड़ा है। राशन डिपो में राशन महंगा, दाल और तेल महंगे हो गए हैं तथा आवश्यक सामान गायब हो रहा है। एफिडेविट और एग्रीमेंट बनाने के कागज की कीमत भी 500 रुपये और 1,000 रुपये तक कर दी गई है। स्कूलों की फीस बढ़ाकर सीधे गरीबों पर अत्याचार किया गया है। *₹45,000 करोड़ का कर्ज और ₹45,000 करोड़ महंगाई के नाम पर वसूले, पैसा गया कहाँ?*
Breakng
- कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू, चार वर्षों में जनता को दिए महंगाई के एक के बाद एक झटके : डॉ. राजीव बिंदल
- 12 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं के पदों के लिए साक्षात्कार अब 04 व 05 नवम्बर को
- बच्चों को बताया पॉक्सो अधिनियम व किशोर न्याय कानून का महत्व
- 02 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- प्रदेश सरकार अगले वर्ष 31 मार्च तक स्वास्थ्य संस्थानों में स्टॉफ की संख्या 70 प्रतिशत से अधिक करने के लिए प्रयासरतः मुख्यमंत्री
Saturday, October 31
