सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा की अध्यक्षता में आज यहां जिला के सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में केंद्र प्रायोजित योजनाओं, मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि विकसित भारत रोज़गार और आजीविका मिशन-ग्रामीण (वी.वी-जी-राम-जी) योजना के अंतर्गत सोलन जिला में लक्षित श्रम दिवस अर्जित करने के लिए विशेष प्रयास किए जाए। योजना के भौतिक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज़िला के विभिन्न पंचायत प्रतिनिधियों को जागरुक करने के लिए उनके साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने मनरेगा के अंतर्गत लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा कार्यों के उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत करवाया गया कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत जिला के पांच विकास खंडों में ओडीएफ प्लस आदर्श गांवों के सत्यापन के तहत 1,133 गांवों का सत्यापन एवं प्रमाणन किया जा चुका है। जिला में 240 ग्राम पंचायतों के 2262 गांवों में से 1066 गांवों का सत्यापन किया गया है। उन्होंने शेष गांवों का सत्यापन व जियो टैगिंग 25 नवम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यक्तिगत घरेलू शौचालय, सामुदायिक स्वच्छता परिसरों तथा ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन की स्थिति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी खंड विकास अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रे वाटर प्रबंधन, सामुदायिक सोक पिट तथा ठोस कचरा प्रबंधन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की समीक्षा के दौरान लंबित किस्तों को लाभार्थियों को शीघ्र जारी करने तथा आवास निर्माण को शीध्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों को ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने, महिला स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को उद्यमिता विकास प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी धर्मपुर, कण्डाघाट व सोलन को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर उपयुक्त स्थान चिन्हित कर हिम ईरा की दुकानों के निर्माण की औपचारिकताओं को पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं ताकि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण हो सके और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए विक्रय केन्द्र मिल सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सोलन दिव्यांशु सिंगल, ज़िला विकास अधिकारी रमेश शर्मा सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
Breakng
- अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में हर्षोल्लास से मनाया दीपावली समारोह,
- उपायुक्त सोलन ने खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की
- तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत जागरूकता सत्र आयोजित
- धनतेरस व दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत आवश्यक आदेश जारी
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने के लिए आधार सीडिंग करवाये लाभार्थी
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत गठित समिति की बैठक आयोजित
Thursday, November 5
