Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के दौरान कवियों के बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
    • सिरमौर में कल गूंजेगा सामाजिक समरसता का संदेश, नाहन बनेगा यात्रा का प्रमुख पड़ाव
    • सराहां को मिली पेट्रोलियम सुविधा की सौगात, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ
    • मेले, उत्सव एवं त्यौहार हमारी सभ्यता के परिचायक- डॉ. शांडिल
    • सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
    • एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, November 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सराहां को मिली पेट्रोलियम सुविधा की सौगात, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ
    सिरमौर

    सराहां को मिली पेट्रोलियम सुविधा की सौगात, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ

    By Himachal VartaNovember 22, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)उद्योग, संसदीय कार्य, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि सराहां क्षेत्र में  नगरकोटी फिलिंग स्टेशन के खुलने से क्षेत्र वासियों को बेहतर पेट्रोलियम सुविधा मिलेगी l हर्षवर्धन चौहान  सराहां में नगरकोटी फिलिंग स्टेशन का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत आज यहां आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  हर्षवर्धन चौहान ने नगरकोटी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप  के खुलने पर संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप जैसी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता से क्षेत्र के लोगों को आवागमन के दौरान सुविधा मिलती है। नगरकोटी फिलिंग स्टेशन के शुरू होने से स्थानीय लोगों सहित इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को भी पेट्रोलियम उत्पादों की सुविधा उपलब्ध होगी।  उद्योग मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रभावी कदम उठा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार, कृषि, बागवानी, पशुपालन, लघु उद्योगों एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ग्रामीण आबादी की आर्थिकी मजबूत हो और  प्रदेश आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बन सके।    उद्योग मंत्री ने कहा कि जिला सिरमौर शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधारात्मक प्रयासों से प्रगति  पर है l इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैंl प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में  400 पद टीजीटी के भरे गए जिसमें 102 पदों पर सिरमौर के बच्चों ने सफलता प्राप्त की l इसी तरह सीबीएसई के 84 पद भरे गए जिसमें से 22 पदों पर सिरमौर के बच्चों ने सफलता प्राप्त की और इसमें से भी 14 पदों पर केवल शिलाई के युवाओं ने सफलता प्राप्त की l हर्षवर्धन चौहान ने सराहां अस्पताल में शीघ्र ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन को तीन माह के भीतर पूर्ण करने का आश्वासन दिया l इससे पूर्व  पेट्रोल पंप के मालिक बाबूराम शास्त्री ने मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य लोगों का स्वागत किया तथा भरोसा दिलाया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।  इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आनंद परमार , प्रदेश कांग्रेस  की सचिव दयाल प्यारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य नीलम शर्मा , उपमंडल अधिकारी पच्छाद  प्रियंका चंद्रा, सहित अन्य गणमान्य तथा  विभिन्न विभागों के अधिकारी व स्थानीय निवासी उपस्थित थे l
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के दौरान कवियों के बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
    • सिरमौर में कल गूंजेगा सामाजिक समरसता का संदेश, नाहन बनेगा यात्रा का प्रमुख पड़ाव
    • सराहां को मिली पेट्रोलियम सुविधा की सौगात, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ
    • मेले, उत्सव एवं त्यौहार हमारी सभ्यता के परिचायक- डॉ. शांडिल
    • सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.