नाहन 22 नवम्बर (एसपी जैरथ):-कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि दीपचंद कौशल ने की। मंच का संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. ईश्वर दास राही ने किया।डॉ० आई० जी० राही ने अपनी कविता मैं छोटा था,
एक घर में रहता था
कच्चा पक्का नहीं
मगर अपना था।
प्रेमपाल आर्य ने संगी साथी भी मिले,
मिले आपणे-बेगाने।
आपणी मरियादा आपुणे माच्छो,
आदमी जीओ आपणी शाने सुनाई
डॉ० बी० एन० शर्मा “पंकज” ने
माँ-बाप का उद्धार है बेटी!
हर घर का सुधार है बेटी!!
संजय भारद्वाज ने रोको रे रोको मेरे राम जा रहे हैं,
डॉ० श्रीकांत अकेला ने
जिंदगी का सफर खुशनुमा चाहिए
ये जमीं ही नहीं आसमां चाहिए।
सुरेंद्र कुमार सूर्य ने सोशल मीडिया रा खोस चाला दौर,
के लिए बेने हुन्दा कुररे बेबोर
अर्चना शर्मा ने कर उम्मीदें सभी दायरे में कभी
आदमी जात हूँ कोई देवी नहीं।
अनंत आलोक ने कटे-फटे कपड़े बने, खानदान पहचान।
आगे पीछे जीन्स में, कितने रोशनदान सुनाई।
दीपराज विश्वास जी ने हाले-दिल हमने सुनाया तो रो पड़ोगे तुम
गर कोई जख्म दिखाया तो रो पड़ोगे तुम ,
शून्य विनोद जी ने कोई बेचता है कोई खरीदता है-
रोज बदलती दुनिया में, समय सब पर भारी होता है।
कैरेक्टर सर्टिफिकेट माँ-बाप का अब,
बच्चों से जारी होता है। मीनाक्षी वर्मा ने अब तो तुम्हारा घर आना ही खुद अपने आप में एक उत्सव है पर्व है बच्चों। सुनीता देवी ने धारों गोंड़ो राबास
फिकरी देवी री धरती गनोग भौंज रा इतिहास
धारों गोंड़ो जिदें श्री गुलों रा सच्चा वास।
आशाराम शर्मा “आना” ने कवि छत में बुलाएं कवि चाँद दिखाये
मुझे करती इशारे घड़ी-घड़ी सुनाई।
योगेन्द्र अग्रवाल “योगी” ददाहू ने घर के आंगन में फूल सजाते हो,
सड़कों पर कूड़ा क्यों फैलाते हो।
