Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के दौरान कवियों के बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
    • सिरमौर में कल गूंजेगा सामाजिक समरसता का संदेश, नाहन बनेगा यात्रा का प्रमुख पड़ाव
    • सराहां को मिली पेट्रोलियम सुविधा की सौगात, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ
    • मेले, उत्सव एवं त्यौहार हमारी सभ्यता के परिचायक- डॉ. शांडिल
    • सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
    • एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, November 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»मेले, उत्सव एवं त्यौहार हमारी सभ्यता के परिचायक- डॉ. शांडिल
    सोलन

    मेले, उत्सव एवं त्यौहार हमारी सभ्यता के परिचायक- डॉ. शांडिल

    By Himachal VartaNovember 22, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मन्त्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि मेले, उत्सव एवं त्योहार हमारी सभ्यता के परिचायक हैं।
    स्वास्थ्य मन्त्री आज कण्डाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत छावशा के डुमैहर-आंजी गांव में दो दिवसीय श्री ब्रिजेश्वर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
    डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व डुमैहर आंजी स्थित मेला मैदान में 08 लाख रुपए की लागत से निर्मित मंच तथा भण्डारण कक्ष का लोकार्पण भी किया ।
    स्वास्थ्य मन्त्री ने कहा कि मेले एवं त्यौहार जहां एक ओर आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं वहीं ग्रामीण लोगों के लिए मनोरंजन का साधन भी हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि स्थानीय स्तर पर आयोजित मेलों की परंपरा को संजोए रखें ताकि इनके माध्यम से स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा मिलता रह और युवा पीढ़ी अपनी परम्पराओं को जान सके।  ।
    उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश और समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। युवाओं को अपनी असीमित ऊर्जा का सदुपयोग खेलकूद, सामाजिक कार्यों एवं अन्य रचनात्मक गतिविधियों में करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक हैं, अपितु युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने युवाओं से अपनी समृद्ध लोक संस्कृति एवं परंपराओं को आत्मसात करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए इस विरासत को सहेजने का भी आग्रह किया।
    डॉ शांडिल ने बखेला से नेरी सड़क निर्माण के लिए 02 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की सभी मांगे चरणबद्ध तरीके से शीघ्र पूर्ण की जाएंगी। उन्होंने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है।
    उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मौके पर ही इन्हें निपटाने के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर स्थानीय बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
    इस अवसर पर कुश्ती का आयोजन भी किया गया।
    प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव रमेश ठाकुर, ग्राम पंचायत छावशा के प्रधान ज्ञानचंद, ग्राम पंचायत वाकना की प्रधान प्रीती, बीडीसी सदस्य अजनेश कुमारी, ग्राम पंचायत छावशा के उप प्रधान कार्तिक ठाकुर, मेला समिति के प्रधान रणजीत सिंह, उप प्रधान राजेंद्र वर्मा एवं अन्य पदाधिकारी, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओम प्रकाश शर्मा, नायब तहसीलदार ममलीग सुरेंद्र चंदेल, खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय निवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के दौरान कवियों के बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
    • सिरमौर में कल गूंजेगा सामाजिक समरसता का संदेश, नाहन बनेगा यात्रा का प्रमुख पड़ाव
    • सराहां को मिली पेट्रोलियम सुविधा की सौगात, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ
    • मेले, उत्सव एवं त्यौहार हमारी सभ्यता के परिचायक- डॉ. शांडिल
    • सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.