नाहन 22 नवम्बर (एसपी जैरथ):-सामाजिक भेदभाव मिटाने, समानता की भावना को मजबूत करने और समाज के विभिन्न वर्गों को एकता के सूत्र में पिरोने का संदेश लेकर निकली समरसता संकल्प यात्रा सोमवार, 23 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। सोलन से लेकर सिरमौर तक यात्रा के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।इस दौरान नाहन यात्रा का प्रमुख केंद्र रहेगा, जहां जिला स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाएगा।भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने रविवार को यात्रा का कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के समानता, प्रेम और मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यात्रा 23 नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और सुबह 10 बजे कालका होते हुए परवाणू पहुंचेगी। यहां स्वागत के बाद सुबह साढ़े दस बजे कुमारहट्टी के लिए प्रस्थान करेगी। कुमारहट्टी में सुबह 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे यात्रा सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के लिए रवाना होगी। दोपहर दो बजे नाहन पहुंचने पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यहां आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय सद्भाव पर विशेष जोर रहेगा। नाहन में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद यात्रा पांवटा साहिब पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम निर्धारित किया गया है।
Breakng
- अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला के दौरान कवियों के बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया।
- सिरमौर में कल गूंजेगा सामाजिक समरसता का संदेश, नाहन बनेगा यात्रा का प्रमुख पड़ाव
- सराहां को मिली पेट्रोलियम सुविधा की सौगात, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने किया फिलिंग स्टेशन का शुभारंभ
- मेले, उत्सव एवं त्यौहार हमारी सभ्यता के परिचायक- डॉ. शांडिल
- सरकारी स्कूलों में अंशकालिक आया/हेल्पर के 48 पदों के लिए होंगे कैंपस इंटरव्यू
- एचपीयू अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन पुरुष प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Sunday, November 22