नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) वर्मा ज्वैलर्स, अप्पर बाजार सोलन के द्वारा प्रोडक्शन सेल्स एवं मार्केटिंग के लिए फील्ड मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव के 10 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी देविन्द्र कुमार ने देते हुए बताया कि इन पदों के लिए 26 नवंबर, 2026 को उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा अभ्यर्थियों की आयु 22 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। कैंपस इंटरव्यू प्रातः 10ः30 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित निर्धारित समय पर उप रोजगार कार्यालय राजगढ़ में आयोजित कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9816400454 पर संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
- संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
- डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करें बैंक- मनमोहन शर्मा
- हेल्पर के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 25 नवम्बर को
Monday, November 23
