नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर देविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से कैंपस इंटरव्यू का आयोजिन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि मैसर्ज इस्कॉन रेमेडीज, गांव ओगली, नाहन रोड, काला-अम्ब द्वारा हेल्पर के 50 पदों को भरने के लिए 25 नवंबर, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं/12वीं और अभ्यर्थियों की आयु 20 से 25 वर्ष रखी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 10वीं/12वीं के प्रमाणपत्र, स्थायी हिमाचली प्रमाण पत्र, आधारकार्ड, दो पास पोर्ट साईज फोटो तथा अन्य संबंधित दस्तावेजों सहित जिला रोजगार कार्यालय नाहन में निर्धारित समय में पहुंचकर कैम्पस इंटरव्यु में भाग ले सकते है।
चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक वेतन के साथ नियमानुसार भत्ते की सुविधा भी दी जाएगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 9317442497 पर संपर्क कर सकते हैं।
कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
Breakng
- संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
- संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
- डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करें बैंक- मनमोहन शर्मा
- हेल्पर के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 25 नवम्बर को
Monday, November 23
