Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
    • संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
    • डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
    • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करें बैंक- मनमोहन शर्मा
    • हेल्पर के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 25 नवम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, November 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
    सोलन

    95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को

    By Himachal VartaNovember 23, 2026
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  मैसर्ज़ एक्मे जेनेरिक्स प्राईवेट लिमिटेड, बद्दी द्वारा हेल्पर के 60 पदों, मैसर्ज़ पिनैकल लाइफ साइंस प्राईवेट लिमिटेड, बद्दी द्वारा अप्रेंटिस के 15 पदों तथा मैसर्ज़ वीनस रेमेडीज़ लिमिटेड, बद्दी द्वारा हेल्पर के 20 पदों सहित कुल 95 पदों पर भर्ती के लिए दिनांक 27 नवम्बर, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर (उप-रोज़गार कार्यालय) बद्दी, नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।
    यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन ने दी।
    उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं तथा आई.टी.आई. निर्धारित की गई है तथा आयु सीमा 20 से 26 वर्ष के मध्य रखी गई है।
    उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत होने के उपरांत अपनी पंजीकरण प्रोफ़ाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
    उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों सहित मॉडल कैरियर सेंटर (उप-रोज़गार कार्यालय), बद्दी, नज़दीक गुरुद्वारा संडोली, ज़िला सोलन में दिनांक 27 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10ः30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
    ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 98726-40412 तथा 98169-28706 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
    • संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
    • डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
    • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करें बैंक- मनमोहन शर्मा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.