Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
    • संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
    • डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
    • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करें बैंक- मनमोहन शर्मा
    • हेल्पर के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 25 नवम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, November 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य प्रगति परः हर्षवर्धन चौहान
    सिरमौर

    शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 500 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य प्रगति परः हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaNovember 23, 2026
    Facebook WhatsApp

    शिलाई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  उद्योग, संसदीय मामले तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए प्रमुखता से कार्य कर रही है ताकि ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर चिकित्सा के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े। हर्षवर्धन चौहान आज यहां शिलाई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत चांदनी में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
    इससे पहले श्रम एवं रोजगार मंत्री ने 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की आधारशिला रखी।
    उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार एक विस्तृत कार्य योजना अपनाकर कार्य कर रही है, ताकि प्रत्येक शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर सुविधाओं, पर्याप्त स्टाफ और उन्नत नैदानिक सेवाओं से सुसज्जित किया जा सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करना प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदनी के इस नए भवन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांदनी के भवन को 6 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल में छः विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात किए गए हैं जिससे कि अब शिलाई वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
    उद्योग मंत्री ने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 500 करोड़ रुपये के विकासात्मक कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि 24 करोड़ रुपये की लागत से मानल से कोडगा सकोली सड़क तथा 50 लाख रुपये की लागत से सत्तोन से चांदनी सड़क को पक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा विभाग में लगभग 90 प्रतिशत पद भरे जा चुके हैं तथा शेष पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन दिया।
    हर्षवर्धन चौहान ने चांदनी के सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
    इससे पूर्व दिलीप सिंह तोमर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाकर मांग पत्र भी प्रस्तुत किया।
    कार्यक्रम के दौरान कृषि उपज एवं विपणन समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा तथा कांग्रेस समिति शिलाई के कार्यकारी अध्यक्ष रघुवीर कपूर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
    कार्यक्रम के दौरान श्रम एवं रोजगार मंत्री द्वारा समस्याएं भी सुनी गई तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर सिरमौर कृषि उपज एवं विपणन समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा, शिलाई कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रघुवीर सिंह कपूर, ग्राम पंचायत चांदनी के प्रधान यशपाल ठाकुर, उप-प्रधान मामराज, शिलाई कांग्रेस समिति के उपाध्यक्ष मामराज ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी अतर सिंह राणा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता योगेश शर्मा, खंड स्वास्थ्य अधिकारी राजपूरा के.एल. भगत, खंड विकास अधिकारी तिलोरधार राजेश नेगी, शिव मंदिर समिति भूमिया चांदनी और नवयुवक मंडल चांदनी के सदस्यों सहित स्थानीय ग्रामीण तथा अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
    • संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
    • डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
    • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करें बैंक- मनमोहन शर्मा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.