Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
    • संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
    • डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
    • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करें बैंक- मनमोहन शर्मा
    • हेल्पर के 50 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 25 नवम्बर को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, November 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
    सिरमौर

    संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज

    By Himachal VartaNovember 23, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन  ( हिमाचल वार्ता न्यूज)भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने नाहन में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा के भव्य स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी ने अपने संपूर्ण जीवन में सामाजिक समानता, भाईचारे, कर्मयोग और मानवता का संदेश दिया, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज कुछ राजनीतिक दल अपने स्वार्थ के लिए समाज को जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार पर बांटने का प्रयास कर रहे हैं। बांसुरी स्वराज ने कहा कि कांग्रेस के नेता संसद और सार्वजनिक मंचों पर संविधान की प्रति तो लहराते हैं, लेकिन उन्हें संविधान में निहित समानता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के मूल्यों को अपने आचरण में भी उतारना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति में सामाजिक एकता के बजाय राजनीतिक लाभ के लिए विभाजनकारी मुद्दों को अधिक महत्व दिया जाता है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज को समझना चाहिए कि भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था जनता के विश्वास और संविधान के आधार पर चलती है। उन्होंने राहुल गांधी की राजनीतिक संगति और कथित सत्ता परिवर्तन संबंधी विचारों पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोकतंत्र में सत्ता प्राप्त करने का रास्ता जनता का विश्वास जीतना है। बांसुरी स्वराज ने कहा कि भारत संतों, महापुरुषों और कर्मयोगियों की पावन भूमि है। संत रविदास जी ने सिखाया कि मनुष्य की पहचान उसके जन्म से नहीं, बल्कि उसके कर्म और आचरण से होती है। उन्होंने श्रम को ईश्वर के समान मानने की शिक्षा दी और समाज में व्याप्त ऊंच-नीच तथा भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया।उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है, लेकिन सामाजिक समरसता तभी साकार होती है जब हम इन मूल्यों को अपने दैनिक व्यवहार में अपनाते हैं। समानता और समरसता एक-दूसरे के पूरक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने काशी में संत रविदास जी की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विचारों को संपूर्ण समाज की धरोहर बताया था। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी किसी एक जाति, पंथ या समुदाय के नहीं, बल्कि पूरे भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत हैं। बांसुरी स्वराज ने समरसता संकल्प यात्रा के आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि 2,400 किलोमीटर से अधिक की यह यात्रा केवल दूरी तय करने का अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक एकता की नई संभावनाओं को जागृत करने का प्रयास है। उन्होंने यात्रा के माध्यम से दो करोड़ से अधिक लोगों तक पहुंचने के निर्धारित लक्ष्य का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150 वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर यह यात्रा राष्ट्रभक्ति, सामाजिक सद्भाव और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश राम, सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बांसुरी स्वराज ने कहा कि संत रविदास जी के आदर्शों को अपनाकर ही भेदभाव मुक्त, समरस और सशक्त भारत का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से एकता, समानता और राष्ट्रहित के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
    • संविधान की प्रति लहराने वाले पहले उसे पढ़ें, जाति-धर्म के नाम पर समाज बांटना बंद करे कांग्रेस : बांसुरी स्वराज
    • डॉ. शांडिल 25 नवम्बर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
    • 95 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 27 नवम्बर को
    • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग स्थापित करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करें बैंक- मनमोहन शर्मा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.