Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»खेल»हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021’ के चौथे संस्करण के आयोजन की जिम्मेदारी हरियाणा को दिये जाने पर केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्यमंत्री श्री किरेन रिजीजू एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया
    खेल

    हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021’ के चौथे संस्करण के आयोजन की जिम्मेदारी हरियाणा को दिये जाने पर केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्यमंत्री श्री किरेन रिजीजू एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया

    By Himachal VartaJuly 26, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह ने ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021’ के चौथे संस्करण के आयोजन की जिम्मेदारी हरियाणा को दिये जाने पर केंद्रीय खेल और युवा मामले राज्यमंत्री श्री किरेन रिजीजू एवं केंद्र सरकार का आभार प्रकट किया है।

    उन्होंने कहा कि इन खेलों की मेजबानी हरियाणा को दिये जाने का पूरा श्रेय माननीय मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल को जाता है, जिनके प्रयासों से यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स -2021’ के चौथे संस्करण के खेलों का आयोजन पंचकूला जिले में किया जाएगा। इन खेलों का उद्देश्य देशभर में खेलों को बढ़ावा देना व नई प्रतिभाओं को तलाशना व तराशना है। इस आयोजन से प्रदेश के खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

    राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह ने कहा कि राज्य में लागू ‘हरियाणा खेल एवं शारीरिक गतिविधियां नीति-2015’ ने खिलाडिय़ों के मनोबल को बढ़ाने का काम किया है। इस नीति के तहत खिलाडिय़ों को नकद प्रोत्साहन राशि और नौकरियों में आरक्षण जैसी अनेक सुविधाएं प्राप्त हैं। बेहतरीन खेल नीति के चलते हरियाणा देश में एक अग्रणी स्पोट्र्स हब के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का प्रयास है कि हरियाणा के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना कर देश का नाम रोशन करें।

    उन्होंने बताया कि ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के तहत हरियाणा ने हमेशा अच्छा प्रर्दशन किया है। वर्ष 2017 में प्रदेश ओवरअॅाल चैम्पियन तथा वर्ष 2018 व 2019 में द्वितीय स्थान पर रहा और उम्मीद है कि प्रदेश खेलों में आगे भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखेगा

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.