Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»बलबीर सिंह सिद्धू ने मसतान सिंह के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली, दोषियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही का भरोसा दिया
    चण्डीगढ़

    बलबीर सिंह सिद्धू ने मसतान सिंह के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली, दोषियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही का भरोसा दिया

    By Himachal VartaAugust 17, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू ने स्वास्थ्य कर्मचारी मसतान सिंह को भरोसा दिलाया कि कोविड-19 की ड्यूटी के दौरान उसके साथ मारपीट करने वाले सभी दोषियों के खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बीमारी के फैलाव और मौतों की संख्या बढऩे का एक मुख्य कारण यह है कि कोविड के लक्षण पाए जाने वाले लोग स्वास्थ्य संस्थाओं को काफ़ी देरी से सूचित करते हैं, जिससे उनकी कोविड-19 सम्बन्धी जांच में देरी होती है। इसलिए काविड के लक्षणों वाले हरेक संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेश पर कम्युनिटी हैल्थ सैंटर, मलौद में तैनात श्री मसतान सिंह स्क्रीनिंग के लिए गाँव खानपुर में प्रभु का डेरा नामक जगह पर गए। जब वह लक्षण पाए जाने वाले संदिग्ध मरीज़ों संबंधी जानकारी लेने के लिए पहुँचे तो साधूओं और उनके कुछ साथियों द्वारा मसतान सिंह की बेरहमी के साथ मारपीट की गई, जहाँ एक मोबाइल फ़ोन पर सारी घटना की वीडियो बनाई गई।
    स. सिद्धू ने बताया कि एस.एम.ओ. डॉ. गोबिंद राम, मलौद और एस.एम.ओ. डॉ. संतोष कौर, डेहलों ने तुरंत सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार बग्गा को सारी घटना की जानकारी दी। प्राप्त जानकारी पर कार्यवाही करते हुए डॉ. बग्गा ने यह मामला डिप्टी कमिश्नर वरिन्दर शर्मा और पुलिस कमिश्नर, लुधियाना राकेश अग्रवाल के ध्यान में लाया। उन्होंने बताया कि डॉ. बग्गा ने अस्पताल में दाखि़ल उक्त कर्मचारी के साथ मुलाकात की और उन्होंने मसतान सिंह के साथ फ़ोन पर बातचीत भी की और उसके स्वास्थ्य संबंधी जाना।
    स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दोषियों के खि़लाफ़ आइपीसी की धारा 307, 365, 353,186, 188, 295-ए और ऐपीडैमिक एक्ट 1987 की धारा 3 के अंतर्गत थाना डेहलों, लुधियाना में केस दर्ज किया गया है।
    इस घटना की निंदा करते हुए स. सिद्धू ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य कर्मचारी इस जानलेवा बीमारी से लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारी पर किसी भी तरह का हमला बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कमिश्नर, लुधियाना को हिदायत की कि वह स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा को यकीनी बनाएं, क्योंकि लुधियाना में कोवीड-19 के ज़्यादातर मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने यह भी हिदायत की कि दोषी व्यक्तियों को जल्द से जल्द गिरफ़्तार करके सज़ा दी जाए, जिससे भविष्य में ऐसी कोई घटना न घटे।
    स. सिद्धू ने कहा कि वह हर समय अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं और किसी भी हालात में उनके मनोबल को गिरने नहीं देंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह संकट की इस घड़ी में हालातों पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे यत्नों का सम्मान करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.