Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने डाॅ. बरगुला रामाकृष्णा राव को पुष्पांजलि अर्पित की
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने डाॅ. बरगुला रामाकृष्णा राव को पुष्पांजलि अर्पित की

    By Himachal VartaSeptember 14, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि डाॅ. बरगुला रामाकृष्णा राव ने अनेक समकालिक आन्दोलनों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है तथा तेलंगाना के लोगों के लिए स्वतंत्र राजनैतिक भावना व सांस्कृतिक विकास के लिए एक मजबूत नीव रखी।
    राज्यपाल आज हैदराबाद के बशीर बाग सीसी कम्पलैक्स में डाॅ. बरगुला रामाकृष्णा राव फाउंडेशन कमेटी द्वारा उनकी 52वीं पूण्य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा के माल्यार्पण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर सम्बोधित कर रहे थे।
    इस अवसर पर डाॅ. बरगुला रामाकृष्णा राव के सुपुत्र लक्ष्मी नारायण राव भी उपस्थित थे।
    राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि डाॅ. राव अपने समय के महान व्यक्तित्व थे तथा उनकी महानता उस समय के आयोजनों तथा घटनाओं की ओर उनके दृष्टिकोण से प्रदर्शित होती है। उन्होंने कहा कि डाॅ. राव अपने विचारों के कार्यान्वयन को सुनिश्चित बनाने में विश्वास रखते थे।
    इसके उपरान्त, राज्यपाल का तेलंगाना के हैदराबाद में राज्य विधानसभा सदाबाद के समीप रवीन्द्र भारथी में तेलंगाना बी.सी. वैलफेयर एसोसिएशन द्वारा उत्साहपूर्व अभिनन्दन किया गया।
    इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान येरा सत्यानारायण ने राज्यपाल का स्वागत तथा सम्मान किया। उन्होंने कहा कि बंडारू दत्तात्रेय का हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने पर हैदराबाद तथा तेलंगाना के लोगों को गर्व तथा प्रसन्नता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.