Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»मुख्यमंत्री द्वारा आपातकालीन कदम उठाते हुए कल से वीकएंड लॉकडाउन और रोजाना शाम 7 बजे से प्रातःकाल 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू का ऐलान
    चण्डीगढ़

    मुख्यमंत्री द्वारा आपातकालीन कदम उठाते हुए कल से वीकएंड लॉकडाउन और रोजाना शाम 7 बजे से प्रातःकाल 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू का ऐलान

    By Himachal VartaAugust 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    कहा, अब बहुत हो चुका है, राज्यभर में सिर्फ विवाह और अंतिम संस्कार की रस्मों को छोड़ कर हर तरह की सभाओं पर पाबंदी के आदेश

    बसें और यातायात वाहन 50 प्रतिशत सामर्थ्य और प्राईवेट कारें 3 सवारियों के साथ ही चलेंगी, बुरी तरह प्रभावित 5 जिलों में रोजाना गैर जरूरी वस्तुओं की सिर्फ 50 प्रतिशत दुकानें ही खुलेंगी

    चंडीगढ़। राज्य में बड़े स्तर पर बढ़ रहे कोविड के मामलों से निपटने के लिए युद्ध जैसी तैयारी का न्योता देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने गुरूवार को कई तरह के आपातकालीन कदमों का ऐलान किया। इन कदमों में कल से ही हफ्ते के अंतिम दिनों (वीकएंड) के लिए लॉकडाउन और राज्य के सभी 167 शहरों /कस्बों में रोजाना शाम 7 बजे से प्रातःकाल 5 बजे तक रात के कर्फ्यू का ऐलान शामिल है।

    मुख्यमंत्री ने 31 अगस्त तक सिर्फ विवाह और अंतिम संस्कार की रस्मों को छोड़कर राज्य भर में हर तरह की सभाओं पर पाबंदी के आदेश दिए हैं। राज्य में रोजाना कोविड के बढ़ते मामलों और मौतों की बढ़ती संख्या को देखते हुए राज्य में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए उच्च अधिकारियों के साथ की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार इस महीने के अंत तक सभी सरकारी और प्राईवेट कार्यालय 50 प्रतिशत स्टाफ के साथ खुलेंगे।

    कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी हुक्म किये कि वह सरकारी दफ्तरों में लोगों की अवाजाही को सीमित करें और ऑनलाइन शिकायत निवारण व्यवस्था को बढ़ावा दें जिसको राज्य सरकार ने बिना किसी रुकावट के ऑनलाइन कामकाज को बढ़ावा देने के लिए मजबूत किया है।

    कोविड मामलों से बुरी तरह प्रभावित पाँच जिलों अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और एस.ए.एस.नगर में फिर वाहनों की सामर्थ्य की बन्दिशों को लागू किया है। बसों और अन्य सार्वजनिक यातायात के साधनों को 50 प्रतिशत सामर्थ्य और निजी चार पहिया वाहन को प्रति वाहन तीन सवारीयों तक चलाने की आज्ञा होगी। किसी भी निजी वाहन में तीन से अधिक सवारीयां नहीं बैठ सकेंगी। मुख्यमंत्री ने इन पाँच जिलों के डिप्टी कमीश्नरों को यह भी निर्देश दिए हैं कि भीड़ पर कंट्रोल करने के लिए रोजाना गैर जरूरी वस्तुओं वाली सिर्फ 50 प्रतिशत दुकानें ही खोली जाएँ। राज्य भर के कुल एक्टिव मामलों की 80 प्रतिशत संख्या सिर्फ इन पाँच जिलों में ही है।

    मुख्यमंत्री ने डी.जी.पी. दिनकर गुप्ता को निर्देश दिए कि विवाह समारोहों और अंतिम संस्कार के समय इजाजत दिए गए व्यक्तियों की संख्या और 31 अगस्त तक राजनैतिक सभाओं पर मुकम्मल पाबंदी सम्बन्धी बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन यकीनी बनाया जाये। स्थिति की समीक्षा 31 अगस्त को की जायेगी। उन्होंने डी.जी.पी. को हर प्रकार के राजनैतिक धरनों और सभाओं पर सख्ती से कार्यवाही करने के लिए निर्देश देते हुए पंजाब कांग्रेस पार्टी की लीडरशिप को भी पाबंदियों का पूर्ण रूप से पालन करने को यकीनी बनाने के लिए कहा।

    कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा, ‘‘अब बहुत हो चुका है और आपको राज्य की आर्थिक गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए सख्त कदम उठाने चाहिएं।’’ राज्य में अब तक कोविड से हुई 920 मौतों की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हर मौत से मुझे दुख होता है और आने वाले हफ्तों में स्थिति के बिगड़ने की संभावनाएं हैं।’’

    कोविड के फैलाव को रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों के प्रति जागरूकता पैदा करने में लोगों की भागीदारी पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को अन्य सभी विभागों, एन.जी.ओज और स्थानीय नेताओं की मदद से लोक सांझेदारी को यकीनी बनाने के लिए कहा।

    मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य इस समय स्वास्थ्य सम्बन्धी आपात स्थिति का सामना कर रहा है जिसके परिणामस्वरूप सख्त कदम उठाए जा रहे हैं जिनमें आने वाले दिनों के दौरान कोविड पर नकेल कसने के लिए और भी तेजी लाई जा सकती है। हालाँकि मौजूदा समय में शहरी क्षेत्रों में ही मामले देखने को मिल रहे हैं परन्तु ग्रामीण क्षेत्रों में भी मामलों की संख्या बढ़ रही है और जरूरत पड़ने पर सफर करने सम्बन्धी पाबंदियां भी लगाई जा सकती हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.