Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन फाउंडरी, शिल्पग्राम बन रोजगार एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में उभरेगा
    सिरमौर

    नाहन फाउंडरी, शिल्पग्राम बन रोजगार एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में उभरेगा

    By Himachal VartaSeptember 15, 2019
    Facebook WhatsApp

    डा. बिंदल के प्रयासों से नाहन क्षेेत्र बनेगा टूरिस्ट डेस्टिनेशन
    नाहन।
    ऐतिहासिक नाहन शहर के धरोहर स्थलों के संरक्षण और विकास के दृष्टिगत, एशियन डवलपमेंट बैंक टीम के शनिवार के नाहन प्रवास पर प्रसन्न्ता जाहिर करते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि नाहन क्षेत्र को टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनाने का सपना शीघ्र ही साकार होगा। उन्होंने कहा कि शहर के धरोहर स्थलों का संरक्षण, विकास तथा ऐतिहासिक नाहन फाउंडरी को जन अपेक्षाओं के अनुरूप रोजगार और सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करने की उम्मीद शहर जन लंबे समय लगाए हुए थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन और विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल के भागीरथी प्रयासों से यह सपना साकार होने जा रहा है।
    भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, ओपी सैनी, देवेन्द्र अग्रवाल और कुलदीप ठाकुर, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग सहित भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि शीघ्र ही नाहन क्षेत्र विश्व के पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा। उन्होंने कहा कि सन 1621 में स्थापित नाहन शहर की गरिमा बरकरार रखने के लिए डा. बिंदल द्वारा किए जा रहे प्रयास अत्यंत सरानीय हैं।
    भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि नाहन क्षेत्र में कई ऐतिहासिक धरोहर स्थल हैं जिनका विकास और संरक्षण किया जाना जरूरी है। डा. राजीव बिंदल ने इन धरोहर स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए जो ब्ल्यूप्रिंट तैयार किया है वह अत्यंत सरानीय है। उन्होंने कहा कि धरोहर शहर नाहन के गौरव को बनाए रखना हम सबकी सामुहिक जिम्मेवारी है।
    भाजपा मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने कहा कि नाहन फाउंडरी, नाहन क्षेत्र के लोगों की भावना और संवेदनाओं से जुड़ा हुआ ऐतिहासिक महत्व का स्थल है। फांउडरी स्थल को शिल्पग्राम बनाकर कर रोजगार और सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित करने की डा. बिंदल की सोच अत्यंत प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा कि शिल्प ग्राम बनने से जहां नाहन क्षेत्र में रोजगार के अवसर सृजित होंगे वहीं सांस्कृतिक गतिविधियों भी बढ़ेंगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने कहा कि डा. राजीव बिंदल ने नाहन शहर की पेयजल जैसी विभिन्न ज्वलंत जन समस्याओं के समाधान के उपरांत नाहन क्षेत्र को टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने जो संकल्प लिया है उसमें हम नगरजन उनके साथ हैं।
    भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में नाहन क्षेत्र पर्यटन केन्द्र के रूप में उभरेगा जिसके लिए एशियन डवलपमेंट बैंक की टीम का नाहन प्रवास अत्यंत उत्साहवर्धक और सुकून देने वाला है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.