Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»चावल के पानी से निखारिये  सुन्दरता -शहनाज़ हुसैन
    स्वास्थ्य

    चावल के पानी से निखारिये  सुन्दरता -शहनाज़ हुसैन

    By Himachal VartaSeptember 8, 2020
    Facebook WhatsApp
    (लेखिका अंतरराष्ट्रीय  ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ हैं तथा हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय हैं)
    (लेखिका अंतरराष्ट्रीय  ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेषज्ञ हैं तथा हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय हैं)

    जिंदगी में अक्सर सबसे अच्छे  समाधान  सबसे आसान उपायों  में मिल जाते हैं और यही सिद्धांत चावल के पानी पर लागू होता है। चावल के  पानी  को सुन्दरता के लिए ग्रीक, मिडल ईस्ट, और एशिया के देशों की महिलाएं सदियों से उपयोग में लाती  रही हैं। अपनी रसोई  में उपलब्ध अनेक  सामग्री, मसालों में से चावल को हर्बल सौन्दर्य का बेहतर विकल्प माना जाता है। पुराने जमाने में जब सौन्दर्य उत्पादों का बाजार में अत्यंत  सीमित  प्रवेश था उस समय चावल को सौन्दर्य निखारने के लिए जम कर प्रयोग किया जाता था। पके चावल के छने पानी को त्वचा और बालों के सौन्दर्य निखारने  में काफी सहायक माना जाता है। चावल के पानी को मिनरल, विटामिन  से भरपूर पाया जाता है जोकि त्वचा के प्रकृतिक निखार  में अहम भूमिका अदा करता हैं। चावल के पानी में  अल्लान्टोयन, एंटी ऑक्सीडेंट  बिद्यमान होते हैं जोकि  त्वचा को  स्वास्थ्य बर्धक और शान्ति दायक गुण प्रदान करने में सहायक होते हैं। चावल के पानी में  कार्बो हाइड्रेट होने की बजह से यह बालों की जड़ों को मजबूत करता है  तथा शैम्पू के बाद चावल के पानी से  बालों को धोने से बालों में चमक बढ़ जाती हैं ।

    चावल के पानी में विद्यमान स्टार्च त्वचा में कील-मुहांसे, खुजली आदि में ठण्डक प्रदान करता है। एक साफ सूती कपड़े को चावल के पानी में भीगोकर कील मुहांसों आदि से प्रभावित त्वचा पर लगाकर कुछ देर बाद त्वचा को साफ ताजे पानी से धो डालिए। आप कील, मुहांसे, फुन्सियों आदि से प्रभावित त्वचा को नियमित रुप से पके चावल के पानी से धो सकती है तथा इससे त्वचा के छिद्र कसेंगे तथा त्वचा में ताजगी दिखेगी। त्वचा में यौवनता लाने के लिए चावल के पानी को काॅटन वूल में लगाकर त्वचा पर आहिस्ता से मालिश कीजिए।
      उबले हुए चावल का पानी त्वचा को सूर्य की हानिकारक किरणों से बचाव प्रदान करता है। चावल का पानी त्वचा में कोलाजन की मात्रा बढ़ाता है। जिससे त्वचा मुलायम, आकर्ष तथा चमकदार बनती है। चावल के पानी में एंटीआक्सीडैंट गुण विद्यमान होते हैं जो कि बुढ़ापे को रोकता है व चेहरे पर झुर्रियां आदि नहीं आने देता । चावल के आटे तथा केले का पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर दाग-धब्बों पर लगायें व कुछ देर बाद इसे ताजे पानी से धो डालें। चावल पाउडर तथा मुल्तानी मिट्टी को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें तािा आधे घण्टे बाद इसे साफ ताजे पानी से धो डालें। चावल पाउडर तथा शहद को मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे तथा खुले भाग पर लगाकर आधा घण्टा बाद साफ ताजे पानी से धो डालें।
    एक कप चावल को पकाने के बाद पके चावल में से पानी हटाने के बाद चावल को शहद तथा दूध में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे, हाथों तथा शरीर के खुले भाग पर लगाकर बाद में गुनगुने पानी से धो डालिए। चावल, चीनी के मिश्रण में दही मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को चेहरे त्वचा पर लगाने के बाद आधा घण्टा बाद ताजे पानी से धो डालें। चावल का पानी बेहतरीन हेयर कण्डीशनर के तौर पर काम करता है। चावल के पानी में लवैंडर का तेल, मेंहदी का तेल मिलाकर बालों में लगाने से बालों की गुणवत्ता को चार चांद लगते हैं तथा घने काले बाल उगते हैं।  
      चावल के पाउडर या चावल के आटे को फेशियल सक्रब के तौर पर भी प्रयोग किया जा सकता है। यह तैलीय त्वचा के लिए अत्यन्त लाभदायक माना जाता है। इससे त्वचा के छिद्रों को साफ करने, काले मस्सों को हटाने तथा त्वचा में प्रकृतिक आभा निखारने में मदद मिलेगी। चावल पाउडर में दही तथा चुटकी भर हल्दी मिलकार इसे गोलाकर रूप में त्वचा तथा चेहरे पर हल्के-हल्के मलिए व जब यह प्रकृतिक रूप से सूख जाये तो इसे ताजे, स्वच्छ पानी में धो डालिए।
    चावल के पाउडर को आटे, दही, गुलाब जल, नींबू पाउडर और संतरे के छिलकों में डालकर उबटन के तौर पर भी प्रयोग कर सकते हैं। चावल पाउडर को कच्चे दूध में मिलाकर इसका पेस्ट बना लें तथा इस पेस्ट को चेहरे या शरीर के खुले भाग में लगाकर कुछ समय बाद ताजे साफ पानी से धो डालें। सप्ताह में एक बार इसका प्रयोग करने से त्वचा की रंगत में निखार आएगा। हालांकि अनेक बहुराष्ट्रीय सौन्दर्य कंपनियाें ने चावल पर आधारित साबुन, टोनर, क्रीम बाजार में उतारी है लेकिन उन मंहगे सौन्दर्य प्रसाधनों की बजाये आप सीधे तौर पर सादे चावलों का ही उपयोग करें तो बेहतर परिणाम मिलेंगे।
    एक भाग कार्न स्टार्च पाउडर में दो भाग चावलद पाउडर मिलाकर बने मिश्रण को ब्रश से चेहरे पर लगाकर कुछ देर बाद साफ पानी से धो डालें। इससे आपकी त्वचा मुलायम तथा रेशम की तरह कोमल बन जायेगी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.