Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»8 दिनों के बाद सांप के डसने से परिवार में दूसरी मौत
    सिरमौर

    8 दिनों के बाद सांप के डसने से परिवार में दूसरी मौत

    By Himachal VartaSeptember 14, 2020
    Facebook WhatsApp
    प्रशासन से नहीं मिली गरीब परिवार को कोई आर्थिक मदद, 8 दिन तक इलाज के लिए भटकता रहा परिवार

    नाहन। नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पंजाहल पंचायत के चाई महडोग गांव निवासी 30 वर्षीय राखी पत्नी हेमचंद की जहरीले सांप के डसने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 8 दिन पहले इसी परिवार में महिला के ताया ससुर पंडित नारायण दत्त की भी सांप के डसने से मौत हो गई थी।

    चूंकि परिवार में पहले ही मातम का माहौल था अगले दिन राखी पशुओं के लिए घास काटने खेत में गई जहां उसे सांप ने डस लिया। मगर सांप के डसने के बारे में राखी को कुछ नहीं पता चला। उसने सोचा शायद कोई कांटा चुभ गया है। 2 दिन के बाद जैसे ही महिला की तबीयत बिगड़ी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो परिवार वाले उसे घरेलू उपचार के लिए गांव में लेकर गए। जहां पता चला कि महिला को सांप ने डसा हुआ है।

    परिवार ने बगैर कोई देरी किए महिला को ददाहू सरकारी अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत नाजुक बनी रही मगर वह बात कर रही थी। मरता क्या न करता बस यही सोचकर वह महिला को उसके मायके ले गए। क्योंकि परिवार आर्थिक रूप से काफी तंग हालत में था। जिसके बाद कुछ आर्थिक मदद मायके से प्राप्त होते ही महिला को 7 सितंबर को नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया। महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई थी इसके बाद महिला को यहां से आईजीएमसी रेफर कर दिया गया।

    महिला के शरीर में जहर काफी लंबे समय तक रहने के कारण फैल चुका था लिहाजा 13 सितंबर यानी बीते कल देर रात को आईजीएमसी शिमला में राखी ने दम तोड़ दिया। परिवार महिला के शव को लेकर गांव पहुंच चुका है। जहां दोपहर में गिरी नदी के तट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। बताया जा रहा है 30 वर्षीय राखी के पास 2 बच्चे एक लड़का एक लड़की थे। घटना के बाद इन बच्चों के सर से मां का साया छिन गया है।

    स्नेक बाइट से हुई इस दूसरी मौत ने गरीब परिवार की कमर तोड़ दी है बावजूद इसके प्रशासन की ओर से परिवार को कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिल पाई है। उधर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा से बात करनी चाहिए मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। प्रशासन कोविड-19 की वजह से कुछ ज्यादा व्यस्त व परेशान भी नजर आ रहा है क्योंकि अक्सर एसडीएम नाहन फोन नहीं उठा पाते हैं। ऐसे में किसी निर्धन परिवार को ऐसी घटना के बाद आर्थिक मदद प्रशासन की ओर से ना मिल पाए तो समझ सकते हैं कि प्रशासन किस कदर क्षेत्र से बेखबर है।

    उधर जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता , नाहन भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर मनीष चौहान विशाल तोमर आदि ने इस दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक मदद मिलनी चाहिए

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.