चंडीगढ़ (हिमाचलवार्ता)। भारतीय चुनाव आयोग ने एक पत्र जारी करके लोक सभा, राज्य सभा, विधान सभा चुनाव लडऩे के इच्छुक अपराधी पृष्टभूमि वाले उम्मीदवारों को नामांकन पत्र में अपने पूरे अपराधी मामलों/ जिन मामलों में उनको कोर्ट की तरफ से सजा सुनाई जा चुकी है, 10 -10 -2018 और 06 -03 -2020 को जारी हिदायतें की रौशनी में विज्ञापन देने सम्बन्धी प्रक्रिया को और स्पष्ट करते हुये पत्र जारी किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते कार्यालय, मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि भारतीय चुनाव आयोग द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि विज्ञापन देने सम्बन्धी नयी समय सारणी के अनुसार सम्बन्धित राजनैतिक पार्टी और उम्मीदवार की तरफ से अलग-अलग तौर पर उस क्षेत्र के बड़े अखबारों में तीन-तीन बार और इलैक्ट्रॉनिकस मीडिया में भी तीन-तीन बार चलाये जाने वाले इन विज्ञापनों का प्रकाशन सबसे पहले नामांकन सम्बन्धी पत्र वापिस लेने की तय आखिरी तारीख़ से चार दिन पहले, दूसरी बार नामांकन सम्बन्धी पत्र वापिस लेने की तय आखिरी तारीख़ से 5 से 8 दिनों के दौरान और तीसरी और आखिरी बार चुनाव प्रक्रिया के 9वें दिन से लेकर चुनाव प्रचार समाप्ति वाले दिनों के दौरान करवाया जाना है।
इसके अलावा आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई उम्मीदवार निर्विरोध चुना जाता है और उसका भी अपराधिक पृष्टभूमि रहा है तो उसे टिकट देने वाली पार्टी और उम्मीदवार की तरफ से आयोग द्वारा जारी नयी समय-सारणी के अनुसार अखबारों और टीवी चैनल पर विज्ञापन दिया जाना है।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
