Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»राणा सोढी ने आई.आई.एम. के विद्यार्थियों को खेल मैनेजमेंट के हुनर सिखाए
    पंजाब

    राणा सोढी ने आई.आई.एम. के विद्यार्थियों को खेल मैनेजमेंट के हुनर सिखाए

    By Himachal VartaSeptember 22, 2020
    Facebook WhatsApp
    • पंजाब के खेल मंत्री ने आई.आई.एम. रोहतक में दो वर्षीय पोस्ट ग्रैजुएट स्पोर्टस मैनेजमेंट कोर्स के विद्यार्थियों के लिए उद्घाटनी समारोह को ऑनलाइन किया सम्बोधन
    • खेल मैनेजमेंट के क्षेत्र में वैश्विक स्तर के मैनेजर पैदा करने में आई.आई.एम्ज़ की भूमिका को अहम बताया

    चंडीगढ़। पंजाब के खेल, युवक सेवाएं और प्रवासी भारतीय मामलों बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने आई.आई.एम. रोहतक में दो वर्षीय खेल मैनेजमेंट पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा कोर्स में नये दाखि़ल हुए विद्यार्थियों को आज खेल मैनेजमेंट के हुनर सिखाए।

    पूर्व भारतीय क्रिकेटर अतुल वासन, सेवामुक्त भारतीय वेटलिफ़टर करनम मलेश्वरी और अन्य प्रमुख हस्तियों की हाजिऱी में इस उद्घाटनी समारोह को ऑनलाइन संबोधन करते हुए राणा सोढी ने कहा कि आज के दौर में खिलाडिय़ों के समूचे प्रदर्शन और उनको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मुकाबलों के लिए तैयार रखने में खेल मैनेजरों की भूमिका अहम है। उन्होंने कहा कि चाहे हर क्षेत्र में वैश्विक स्तर के मैनेजर तैयार करने में आई.आई.एम्ज़. की भूमिका बहुत अहम है परन्तु खेल मैनेजमेंट के क्षेत्र में मानक मैनेजर तैयार करने में इन संस्थाओं की जि़म्मेदारी काफ़ी महत्वपूर्ण है।

    राणा सोढी ने कहा कि खेल उद्योग ने दुनिया भर में बेमिसाल प्रगति दर्ज की है और कई मुल्कों में यह समूचे क्षेत्र में सफलतापूर्वक तबदील हो चुका है। ज़्यादा माँग के कारण इस उद्योग का अब कई वर्गों में विस्तार हुआ है और इसमें बड़े स्तर पर रोजग़ार के मौके पैदा हो रहे हैं। कई रचनात्मक संकेतों के साथ खेल यकीनी तौर पर फुर्सत में समय की गतिविधि वाले अपने परम्परागत रूप से बाहर निकले हैं और यह अब अहम व्यापारिक गतिविधि बन चुका है, जिसमें मनोरंजन, मीडिया, मैनुफ़ेक्चरिंग और मैनेजमेंट जैसी गतिविधियां शामिल हैं।

    खेल मंत्री ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत के साथ भारत में खेल के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आए, जिसकी झलक बाद में प्रो कबड्डी लीग, इंडियन हॉकी लीग, इंडियन स्पोर्टस लीग और अन्य खेल मुकाबलों में भी देखने को मिली। इन सभी मुकाबलों के साथ कलाकार और शिक्षित पेशेवर मैनेजरों की माँग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इतिहास में चाहे भारत में कई खेल खेले जाते रहे परन्तु पेशेवर खेल मैनेजर पैदा करने के लिए अकादमिक क्षेत्र में बहुत थोड़ी कोशिशं हुईं। इसलिए अकादमिक संस्थाओं को ऐसा कोर्स और अन्य पाठ्यक्रम ज़रूर शुरू करने चाहिएं, जिससे उत्साही नौजवान खेल मैनेजमेंट को करियर के तौर पर अपनाएं और आई.आई.एम. रोहतक इस बात के लिए बधाई की हकदार है कि उसने ऐसे कोर्सों की शुरुआत की है।

    कैबिनेट मंत्री ने उम्मीद जताई कि यह कोर्स शुरू होने से उभरते खिलाडिय़ों को अपने हुनर को तराश कर अधिक से अधिक ख्याति हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री के तौर पर मुझे यह देखकर बेहद ख़ुशी महसूस होती है कि हरियाणा की महिलाएं पर्दे के बाहर निकल कर खेल के क्षेत्र में राज्य के लिए गौरव हासिल कर रही हैं। उन्होंने फोगाट बहनों का ख़ास तौर पर जि़क्र किया, जिन्होंने सिफऱ् पुरुषों के लिए आरक्षित माने जाते पहलवानी जैसे क्षेत्र में इस सोच को खत्म करते हुए अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में हरियाणा का नाम चमकाया। उन्होंने कहा कि इस खेल मैनेजमेंट कोर्स से खेल समुदाय और उभरते हुए खिलाडिय़ों को नया उत्साह और प्रेरणा मिलेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.