चंडीगढ़ (हिमाचलवर्ता)। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम’ के लिए विद्यार्थियों को तैयारी करवाने के लिए सिलेबस बना कर स्कूलों को भेज दिया है और इसीआधार पर विद्यार्थियों को तैयारी करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
इसकी जानकारी देते हुए आज यहाँ स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विद्यार्थियों में लोकतंत्रीय मूल्यों के प्रति लगन और भावना पैदा करने के मकसद से ‘राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम’ करवाया जाता है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस प्रोग्राम के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए सिलेबस तैयार किया है। प्रवक्ता के अनुसार इस प्रोग्राम में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए नागरिक शास्त्र के विषयों में से जबकि ग्यारहवी और बाहरवीं के विद्यार्थियों के लिए राजनीति शास्त्र में से सिलेबस अंतिम रूप दिया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार स्कूल मुखियों को भेजे गए सिलेबस के आधार पर ही विद्यार्थियों को तैयारी के लिए गतिविधियों करवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। प्रवक्ता के अनुसार इससे विद्यार्थियों को न केवल अकादमिक ज्ञान प्राप्त होगा बल्कि वह ‘राष्ट्रीय यूथ पार्लियामेंट प्रोग्राम’ के लिए पहले से ही तैयार हो सकेंगे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
