सफर में साफ दिखता है स्वर्ग नरक
रेणुकाजी। खस्ताहाल, खराब, संकरी, कीचड़-मलबा में धंसी-फंसी सड़कों के लिए देवभूमि हिमाचल बदनाम सी हो रही है, हो चुकी है, सिरमौर जिला में तो अधिकांश संपर्क मार्ग बुरी हालत में हैं, रेणुका जी-बाइला-धौलाकुआं सड़क का तो बेड़ागर्क हैं, इसमें सफर करना घोर जोखिमपूर्ण हैं, स्वर्ग-नरक दिखते हैं, विकल्प के अभाव में लोग इस सड़क पर जान हथेली पर रख सफर करने को मजबूर हैं।
डेढ़ माह पहले इस सड़क पर कुछ मरम्मत कार्य हुए भी लेकिन उसमें घटिया निर्माण सामग्री व मानकों के अनुसार काम न होने से वर्षा ने सब कुछ धोकर ऐसी हालत कर दी है कि सड़क पर मरम्मत कार्य कहीं दिखता तक नहीं। जिस ठेकेदार से लोकनिर्माण विभाग ने काम करवाया वह जरूर फायदे में है, घटिया काम करने पर उसके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई हैं, वहीं लोनिवि की भी इस अति व्यस्त रेणुकाजी बाइला धौलाकुआं सड़क की हालत सुधारने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखती। हो सकता है उसे कागजों में सड़क ठीक ठाक दिख रही हो, आखिर मरम्मत कार्य डेढ़ माह पहले जो करवाया है।
इस सड़क की हालत वाकई बुरी तरह खस्ताहाल है, यहां से गुजरने वाले वाहन चालक इसे ठीक करने को लेकर हल्ला मचाने में लगे हैं, यह सड़क हिमाचल को सीधे उत्तराखंड से जोड़ती है, हर रोज बड़ी संख्या में पर्यटक, आम यात्री व तीर्थयात्री यहां से आते-जाते हैं, विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थली रेणुकाजी इसी मार्ग पर है, जो एक बार आने के पश्चात इस सड़क की दुर्दशा देखकर दोबारा शायद ही आते हों।
लोगों का कहना है कि विकास कार्यों को लेकर बड़े बड़े दावे हो रहे हैं वे जमीनी स्तर पर कितने सही हैं, रेणुका-बाइला धोलाकुआं मार्ग की खस्ता हालत देख समझा जा सकता है, जो कि हादसों को खुलेआम न्यौता देने में लगी हैं।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27